<
Categories: बिहार

बिहार में पुरुषों को ₹10,000 की सरकारी मदद: क्या है सच?

बिहार के दरभंगा जिले (Darbhanga District) में एक बड़ा ही रोमांचक मामला (Exciting Case) सामने आया. जहां, मुख्यमंत्री महिला स्वरोजगार योजना (Chief Minister Women Self-Employment Scheme) के तहत महिलाओं को मिलने वाली राशि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से पुरुषों के बैंक खातों (Men’s Bank Account) में चली गई है.

Bihar Very Unique Case: बिहार के दरभंगा जिले से एक बड़ा ही हैरान करने के साथ-साथ रोमांचक मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को पूरी तरह से हैरान कर दिया है. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए.

क्या है पूरी मामला?

दरअसल, यह अजीन मामला बिहार राज्य के दरभंगा जिले का है. जहां, मुख्यमंत्री महिला स्वरोजगार योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली राशि तकनीकी गड़बड़ी होने की वजह से पुरुषों के बैंक खातों में चली गई है. तो वहीं, इस घटना ने पूरे इलाके के साथ-साथ दक्षिणी पंचायत में अब एक गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या बिहार सरकार अब पुरुषों को भी स्वरोजगार के लिए 10 हजार रुपये दे रही है?

14 पुरुषों के खातों में गए पैसे

जानकारी के मुताबिक, अहियारी दक्षिणी पंचायत के नीतीश कुमार समेत 14 दिव्यांग पुरुष खाताधारी के बैंक खातों में 10 हजार रुपये की राशि चली गई है. दरअसल, यह सभी लोग जीविका जाल से जुड़े हुए थे. इसके अलावा लोगों यह भी जाना चाहते थे कि क्या यह कोई नई सरकारी योजना या फिर किसी तरह की उड़ाई गई कोई अफवाह है. लेकिन, असल में सच्चाई तो यह है कि पैसा केवल तकनीकी खराबी की वजह से पुरुषों के बैंक के खातों में ट्रांसफर हो गया है.

मामले में जीविका ने दिया सख्त निर्देश

इस मामले की जानकारी मिलते ही जाले जीविका के बीपीएम देवदत्त ने तुरंत इस मामले को अपने संज्ञान में लिया. जिसपर उन्होंने साफ-साफ शब्दों में जानकारी देते हुए बताया कि यह कि जीविका की स्वरोजगार योजना सिर्फ और सिर्फ महिलाओं के लिए ही है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जीविका के दिव्यांग समूह में महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं और उनके बैंक अकाउंट एक ही कॉलम में दर्ज किए थे. साथ ही बताया कि इसी तकीनीकी खराबी की वजह से यह राशि पुरुष सदस्यों के खातों में चली गई थी.

बीपीएम ने 14 दिव्यांग खाताधारकों को भेजा पत्र

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बीपीएम ने संबंधित 14 दिव्यांग खाताधारकों को पत्र भेजकर उनके अकाउंट में राशि को जीविका के अकाउंट में तुरंत वापस करने का सख्त से सख्त निर्देश दिया है. इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि एक दिव्यांग सदस्य ने राशि वापस कर दी है.

फिलहाल, इस अनोखी घटना की पूरे प्रदेशभर में ज़ोरों-शोरों से चर्चा की जा रही है. और जीविका के स्पष्टीकरण के बाद पुरुष स्वरोजगार योजना से जुड़ी अफवाहों पर आगे जाकर विराम ज़रूर लग जाएगा.

Darshna Deep

Recent Posts

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? दशहरे पर खरीदारी से पहले चेक करें नए भाव

Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:47:41 IST

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST