होम / Olympic Day 2023: पीवी सिंधु सहित कई भारतीय खिलाड़ीयों ने इस ओलंपिक डे पर स्वस्थ जीवन शैली जीने के लिए किया प्रेरित , जानें क्या है थीम

Olympic Day 2023: पीवी सिंधु सहित कई भारतीय खिलाड़ीयों ने इस ओलंपिक डे पर स्वस्थ जीवन शैली जीने के लिए किया प्रेरित , जानें क्या है थीम

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : June 23, 2023, 9:46 pm IST

इंडिया न्यूज (India News),(Olympic Day 2023)भारत के कई मशहुर खिलाड़ीयों ने ओलंपिक दिवस 2023 को सेलिब्रेट किया और लोगों को फ़ुर्तीली और स्वस्थ जीवन शैली जीने के लिए प्रेरित किया। अभिनव बिंद्रा, लवलीना बोरगोहेन, पीवी सिंधु जैसे खिलाड़ीयों ने सोशल मीडिया क जरिए लोगों को यह संदेश दिया। बता दे ओलंपिक दिवस 1948 से हर साल 23 जून को मनाया जा रहा है। यह 23 जून 1894 को पेरिस में ओलंपिक खेलों के पुनरुत्थान (रिवाइवल) की याद दिलाता है। आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की स्थापना उसी दिन की गई थी।

लेट्स मूव है इस साल का थीम

हर साल यह दिन एक नई थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल इसकी थीम लेट्स मूव है। वहीं 2022 ओलंपिक दिवस की थीम ‘टुगेदर, फ़ॉर ए पीसफ़ुल वर्ल्ड’ थी। इस साल के थीम का द्देश्य दुनिया भर के लोगों को रोज़ाना फ़िज़िकल एक्टिविटी के लिए समय निकालने के लिए प्रेरित करना है।

निशानेबाज़ अभिनव बिंद्रा ने कहा..

ओलंपिक में भारत के पहले व्यक्तिगत स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज़ अभिनव बिंद्रा ने अपनी दो पसंदीदा एक्सरसाइज़ लंजेस और प्लैंक करते हुए वीडियो साझा किया। पूर्व निशानेबाज़ ने दैनिक जीवन में मूवमेंट और एक्सरसाइज़ के महत्व पर ज़ोर दिया। अभिनव बिंद्रा ने कहा, “किसी भी रूप में 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने से आपके पूरे शरीर को लाभ हो सकता है। इसे अपने दैनिक कार्यक्रम में शामिल करें। लेट्स मूव!”

पीवी सिंधु ने स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़ करके दिखाई

भारत की सबसे सफल बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने Olympics.com टीम के द्वारा बनाए गए 30 मिनट के ख़ास वीडियो में कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़ करके दिखाई।

 

ये खिलाड़ी भी बने अभियान का हिस्सा

टोक्यो 2020 की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज़ लवलीना बोरगोहेन, राष्ट्रमंडल खेल 2022 बैडमिंटन चैंपियन लक्ष्य सेन, भारत की पूर्व महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल और हॉकी खिलाड़ी नवजोत कौर भी ओलंपिक डे 2023 का जश्न मनाने के लिए इस अभियान का हिस्सा बनें।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Kidnap nine month boy: 5 लोगों ने अपहरण किया, नौ महीने के बच्चे को पुरी में ₹ 58,500 में बेचा, गिरफ्तार- Indianews
Uttar Pradesh: एक व्यक्ति के बैंक खाते में आया 9,900 करोड़ रुपये, अपनी आंखों पर नहीं हुआ भरोसा, बैंक ने बताई वजह- Indianews
Air India Express: कोच्चि जाने वाले एयर इंडिया विमान के इंजन में लगी आग, बेंगलुरु हवाईअड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग- Indianews
Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में विभव कुमार को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया- Indianews
RCB vs CSK: चिन्नास्वामी थ्रिलर के बाद गुस्से में दिखे एमएस धोनी, विराट कोहली हुए इमोशनल- Indianews
IPL 2024 RCB vs CSK: RCB की धमाकेदार वापसी, CSK को हरा प्लेऑफ में पहुंचे- Indianews
Lalu Prasad Yadav: ‘मैं तुम्हें अपना ऊंट दूंगा..’, विरासत कर पर पीएम मोदी की टिप्पणी पर लालू प्रसाद यादव का तंज- Indianews
ADVERTISEMENT