<

टेनिस दिग्गज विजय को पद्म भूषण तो रोहित-हरमनप्रीत और प्रवीण को मिला पद्म श्री, यहां देखें- किन-किन खिलाड़ियों को मिला ये सम्मान?

Padma Awards 2026: भारत सरकार ने रविवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या को पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है. जिनमें से विजय अमृतराज को पद्म भूषण और रोहित शर्मा, हरमनप्रीत कौर और प्रवीण कुमार को पद्म श्री पुरस्कार मिला है.

Padma Awards 2026: भारतीय टेनिस दिग्गज विजय अमृतराज को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है. वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और भारतीय पुरुष टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत सरकार ने रविवार (25 जनवरी, 2026) को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई. जिसमें क्रिकेट के दिग्गजों और टेनिस दिग्गज विजय अमृतराज का नाम देखा गया.

विजय अमृतराज इस साल पद्म भूषण पाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं. पद्म भूषण भारत का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है, जबकि पद्म श्री चौथा सबसे बड़ा सम्मान है.

1983 में अमृतराज को मिल चुका है पद्म श्री (Amritraj received the Padma Shri award in 1983)

अमृतराज को इससे पहले 1983 में पद्म श्री और 1974 में अर्जुन पुरस्कार मिल चुका है, जो भारतीय खेलों में उनके लंबे और महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाता है. रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर के अलावा, पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार और भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पूनिया को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया है. बलदेव सिंह, भगवानदास रायकवार और के. पलानीवेल को भी खेलों में उनके योगदान के लिए पद्म श्री मिला है.

Padma Vibhushan Awardees: धर्मेन्द्र से लेकर वी.एस. अच्युतानंदन तक… इन 5 महान शख्सियतों को मिला पद्म विभषण, यहां देखें- पूरी लिस्ट

कौन हैं बलदेव सिंह? (Who is Baldev Singh?)

बलदेव सिंह को एक अग्रणी कोच माना जाता है जिन्होंने भारत में महिला हॉकी को एक नई दिशा दी है. विजय अमृतराज को भारतीय टेनिस में एक पथप्रदर्शक माना जाता है. उन्होंने अपने करियर में दो बार विंबलडन और यूएस ओपन दोनों के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के लिए साल 2025 बेहद उल्लेखनीय रहा था, क्योंकि उन्होंने भारतीय महिला टीम को घरेलू धरती पर पहली बार विश्व कप जीत दिलाई.

रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारत ने जीती टी20 विश्व कप और चैंपियन ट्रॉफी (Under Rohit Sharma’s captaincy, India won the T20 World Cup and the Champions Trophy)

रोहित शर्मा ने 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया, लेकिन वह वनडे इंटरनेशनल में भारत के लिए एक प्रमुख खिलाड़ी बने हुए हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीती. इसके अलावा, पूर्व कुश्ती कोच व्लादिमीर मेस्तविरिश्विली को मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित किया गया.

Padma Awards 2026: पद्म पुरस्कार 2026 के नाम घोषित, इन 13 हस्तियों को मिला पद्म भूषण सम्मान

किन-किन खिलाड़ियों को मिला पद्म पुरस्कार? (Which players received the Padma Award?)

  • विजय अमृतराज – पद्म भूषण
  • बलदेव सिंह – पद्म श्री
  • भगवंदास रायकर – पद्म श्री
  • हरमनप्रीत कौर भुल्लर – पद्म श्री
  • के. पाजनिवेल – पद्म श्री
  • प्रवीण कुमार – पद्म श्री
  • रोहित शर्मा – पद्म श्री
  • सविता पुनिया – पद्म श्री

भारत सरकार ने की पद्म पुरस्कारों की घोषणा, कितने लोगों को मिला पद्म श्री पुरस्कार? यहां देखें- पूरी लिस्ट

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? दशहरे पर खरीदारी से पहले चेक करें नए भाव

Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:47:41 IST

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST

Mandsaur Ravan Tradition: मंदसौर में रावण के सिर पर क्यों बैठाया जाता है गधा? महिलाएं भी करती हैं घूंघट, जानें अनोखी परंपरा

Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…

Last Updated: October 20, 2026 09:39:52 IST

Salman Khan घमंडी…लॉरेंस हमारा हीरो, बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी भाईजान को सलाह; बोलें – ‘मांफी मांगें’

Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…

Last Updated: October 20, 2026 10:13:46 IST

Happy Dussehra 2026 Wishes: अपनों को भेजें दशहरा की ये खास शुभकामनाएं, Wishes, Quotes और Messages

Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…

Last Updated: October 20, 2026 08:17:06 IST

Delhi Dussehra Traffic Advisory Today: दशहरा पर दिल्ली-NCR में घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, इन सड़कों पर लग सकता है लंबा जाम!

Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…

Last Updated: October 20, 2026 08:03:52 IST