Border 2 Box Office Collection: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने रिलीज के सिर्फ दो दिनों में करीब 65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. दूसरे दिन इसका कलेक्शन 'धुरंधर' से ज्यादा रहा, देशभक्ति की थीम और दमदार स्टार कास्ट के चलते फिल्म आगे भी अच्छा कारोबार करने की उम्मीद है.
Border 2 Box Office Collection
Border 2 Box Office: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के महज दो दिनों में फिल्म ने 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. खास बात यह रही कि दूसरे दिन का कलेक्शन ‘धुरंधर’. से भी आगे निकल गया. आइए जानते हैं फिल्म की कमाई के बारे में.
सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज होते ही दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है. वॉर ड्रामा जॉनर की इस फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है, जिसका असर सीधे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर दिख रहा है.
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन करीब 30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन यानी 24 जनवरी को फिल्म की कमाई और बढ़ गई और इसने लगभग 35 करोड़ रुपये कमा लिए. इस तरह फिल्म ने दो दिन में कुल 65 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है.
दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो ‘बॉर्डर 2’ ने ‘धुरंधर’ को पीछे छोड़ दिया है. जहां ‘धुरंधर’ ने दूसरे दिन करीब 32 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं ‘बॉर्डर 2’ उससे आगे निकल गई. हालांकि, सनी देओल की ही सुपरहिट फिल्म ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ना बॉर्डर 2 के लिए अभी मुश्किल साबित हुआ है.
‘गदर 2’ ने रिलीज के पहले दिन 40.1 करोड़ रुपये की धमाकेदार ओपनिंग ली थी, जबकि दूसरे दिन फिल्म ने 43.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. ‘गदर 2’ साल 2001 में आई फिल्म ‘गदर’ का सीक्वल थी, वहीं ‘बॉर्डर 2’ सालों पहले आई ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर’ की अगली कड़ी है.
‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. फिल्म को निधि दत्ता, जेपी दत्ता, भूषण कुमार और कृष्णा कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें सनी देओल के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, मोना सिंह और सोनम बाजवा जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. फिल्म को IMDb पर 7.6 की रेटिंग मिली है.
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…
Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…
Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…