Hindi News / Sports / Pak Vs Aus Mitchell Marsh Scored Hundred On Birthday Odi World Cup 2023 News In Hindi

Cricket World Cup 2023: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने किया ऐसा काम, लोग बोलेंगे – "यह तोहफा उन्होंने खुद को दिया है"

India News, (इंडिया न्यूज), Cricket World Cup 2023: आज विश्व कप के 18वां मुकाबला में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल मार्श और डेविड वार्नर पारी की शुरुआत करते हैं। दोनों ने पहले […]

BY: Shashank Shukla • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News, (इंडिया न्यूज), Cricket World Cup 2023: आज विश्व कप के 18वां मुकाबला में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल मार्श और डेविड वार्नर पारी की शुरुआत करते हैं। दोनों ने पहले विकेट के लिए 259 रन की साझेदारी करते हैं। आपको बता दें कि आज मार्श का जन्मदिन भी है।

इस तरह मनाया जन्मदिन

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मिशेल मार्श ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला वनडे विश्व कप शतक बनाकर अपना जन्मदिन शानदार ढंग से मनाया। मिचेल मार्श ने अपनी 121 रनों की पारी के दौरान 108 गेंदो का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 9 छक्के औऱ 10 चौके लगाए।

करन सिंह ने ऑल-इंडियन भिड़ंत में हासिल की जीत, बेंगलुरु ओपन के मुख्य ड्रॉ में बनाई जगह

वार्नर ने भी दिया तोहफा (Cricket World Cup 2023)

डेविड वार्नर ने भी शतक जड़कर मार्श को उनके जन्मदिन पर तोहफा दिया है। मार्श, जो आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के शुरुआती तीन मैचों में फॉर्म के लिए संघर्ष कर रहे थे, ने अपना दूसरा वनडे शतक और विश्व कप में अपना पहला शतक बनाया। मार्श ने डेविड वार्नर के साथ वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी बनाई। दरअसल, यह पहली बार है कि ऑस्ट्रेलिया के दो सलामी बल्लेबाजों ने वनडे विश्व कप में शतक लगाया है। दोनों बल्लेबाजों ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू से ही पाकिस्तान पर आक्रमण किया। वार्नर और मार्श के बीच रिकॉर्ड ओपनिंग स्टैंड में दोनों ने अपने-अपने शतक पूरे किए।

यह भी पढ़ें: Cricket World Cup 2023: मोहम्मद हफीज ने भारत को लेकर की टिप्पणी, आकाश चोपड़ा ने लगा दी क्लास

Cricket in Olympics: ओलंपिक में शामिल हुआ क्रिकेट, जानें Virat Kohli की क्यों हो रही चर्चा

Cricket World Cup 2023: पाक पर जीत के बाद, भारत के दोनों हाथ में लड्डू

Tags:

AUS vs PAKAustralia Vs Pakistancricket world cupCricket World Cup 2023CWC 2023Mitchell MarshODI WCODI World CupPAK Vs AUSpakistan vs australiaworld cupworld cup 2023World Cup India

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue