Live TV
Search
Home > खेल > Pak vs Eng: तीसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान टीम में 7 बदलाव, 2 कोचों की भी हुई छूट्टी; हैरान करने वाली है पीछे की वजह

Pak vs Eng: तीसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान टीम में 7 बदलाव, 2 कोचों की भी हुई छूट्टी; हैरान करने वाली है पीछे की वजह

Pakistan Cricket Team Changes: पीसीबी ने खिलाड़ियों को ही नहीं, बल्कि दो कोच को भी निकाल दिया है. इन सात खिलाड़ियों में मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा और इमाम-उल-हक शामिल हैं.

Written By:
Last Updated: September 1, 2026 13:19:17 IST

Mobile Ads 1x1

Pakistan Cricket Team Changes: पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आ गया है. इंग्लैंड टूर पर खराब परफॉर्मेंस की वजह से सात खिलाड़ियों को अचानक टीम से निकाल दिया गया है. पीसीबी ने खिलाड़ियों को ही नहीं, बल्कि दो कोच को भी निकाल दिया है. इन सात खिलाड़ियों में मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा और इमाम-उल-हक शामिल हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की इस कार्रवाई में सात खिलाड़ियों के अलावा टेस्ट हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी हटा दिया गया है. पाकिस्तान टीम अभी इंग्लैंड में है और दो टेस्ट मैचों के बाद सीरीज में 0-2 से पीछे है. सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट 9 सितंबर को बर्मिंघम में खेला जाएगा.

इन खिलाड़ियों को भेजा गया घर

माइक हेसन, जो पाकिस्तान के व्हाइट-बॉल कोच भी हैं, तीसरे टेस्ट के लिए हेड कोच होंगे. सलमान अली आगा, मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक के अलावा खुर्रम शहजाद, अवैस जफर, आमिर जमाल और अली उस्मान को भी घर वापस भेज दिया गया है.

सैम अयूब और अब्दुल्ला फजल को रिप्लेसमेंट के तौर पर इंग्लैंड बुलाया गया है. इस बीच, अराफात मिन्हास, साद बेग, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद इमरान रंधावा और रजाउल्लाह को नेशनल टीम से कॉल आया है. अगर उन्हें समय पर वीजा मिल जाता है, तो वे इंग्लैंड के लिए रवाना हो जाएंगे. माइक हेडन पहले ही टीम में शामिल हो चुके हैं.

मोहसिन नकवी पर पॉलिटिकल प्रेशर

पाकिस्तान टीम में ये बदलाव ऐसे समय में हुए हैं जब कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि PCB चीफ मोहसिन नकवी कुछ पॉलिटिशियंस के पॉलिटिकल प्रेशर का सामना कर रहे हैं.

याद दिला दें कि पाकिस्तान पहला टेस्ट एक इनिंग और 103 रन से हार गया था. बाबर आजम उस मैच में नहीं खेले थे. लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट में बाबर आजम की वापसी से रिजल्ट नहीं बदला. इस बार इंग्लैंड ने टीम को 194 रन के बड़े अंतर से हराया. अब तक पाकिस्तानी टीम टेस्ट सीरीज की चारों इनिंग में 200 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई है.

इस बीच, पूर्व क्रिकेटर स्टुअर्ट ब्रॉड ने आरोप लगाया कि इमाम-उल-हक चोट का नाटक कर रहे थे. हालांकि PCB ने अपने बयान में कहा कि उन्हें गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन नकवी ने पहले ही मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.

MORE NEWS