<

ICC की वॉर्निंग से लाइन पर आया पाकिस्तान, T20 वर्ल्ड कप के लिए किया टीम का एलान; रऊफ-रिजवान की छुट्टी

Pakistan Squad For T20 World Cup: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी स्क्वाड का एलान कर दिया है. पाकिस्तान ने अपनी स्क्वाड में अनुभवी खिलाड़ियों को जगह दी है, जानें किसे मिले मौका...

Pakistan Squad For T20 World Cup: 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने वाला है. इसके मेगा इवेंट के लिए पाकिस्तान ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. इस टीम में बाबर आजम, फहीम अशरफ और मोहम्मद नवाज जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. वहीं, मोहम्मद रिजवान और तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को टीम में जगह नहीं दी गई है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तानी टीम की कमान सलमान अली आगा के हाथों में होगी, जिन्होंने पिछले साल एशिया कप में भी कप्तानी की थी. पाकिस्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अपनी टीम का एलान किया है. यह प्रेस कॉन्फ्रेंस 25 जनवरी को सुबह लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित किया गया. इसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर और मेंस नेशनल सिलेक्शन कमेटी के सदस्य आकिब जावेद, पाकिस्तान की टीम के कप्तान सलमान अली आगा और व्हाइट-बॉल हेड कोच माइक हेसन मौजूद थे। जानें किन खिलाड़ियों को पाकिस्तान की स्क्वाड में जगह मिली…

रऊफ-रिजवान की हुई छुट्टी

वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम में मोहम्मद रिजवान और अनुभवी गेंदबाज हारिस रऊफ को मौका नहीं दिया गया है. वहीं, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम स्क्वाड में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे, जिन्हें लंबे समय से स्लो बैटिंग के लिए ट्रोल किया जा रहा था. हाल ही में बाबर आजम पहली बार बिग बैश लीग (BBL) में खेलने गए, जहां पर उनका प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा. सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते हुए बाबर आजम के बल्ले से ज्यादा रन नहीं आए. इसके अलावा जिन मुकाबलों में बाबर ने रन बनाए, उसमें घटिया स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की.

ये खिलाड़ी पहली बार खेलेंगे वर्ल्ड कप

पाकिस्तान की टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ ही कुछ नए खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है. कप्तान सलमान अली आगा से लेकर फहीम अशरफ, ख्वाजा नफे, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साहिबजादा फरहान और उस्मान तारिक जैसे खिलाड़ी पहली बार किसी ICC टूर्नामेंट में खेलते दिखाई देंगे. वहीं, बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, नसीम शाह, फखर जमां जैसे अनुभवी खिलाड़ी पहले भी टी20 वर्ल्ड कप में खेल चुके हैं.अनुभवी खिलाड़ी पहले भी टी20 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का शेड्यूल

  • 7 फरवरी- पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड (कोलंबो)
  • 10 फरवरी- पाकिस्तान बनाम अमेरिका (कोलंबो)
  • 15 फरवरी- भारत बनाम पाकिस्तान (कोलंबो)
  • 18 फरवरी- पाकिस्तान बनाम नामीबिया (कोलंबो)

टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की स्क्वाड

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर) और उस्मान तारिक.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

गधे ने कर ली Nursing? MP में जारी हुआ सर्टिफिकेट, पिता के कॉलम में लिखा ‘डंकी फादर’

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन प्रक्रिया पर सवाल उठे, जब गधे…

Last Updated: September 30, 2026 08:28:45 IST

Asian Games 2026 में भारत को मिला सातवां गोल्ड, चीन को हराकर बेटियों ने रचा इतिहास; वर्ल्ड रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

Asian Games 2026 India Gold Medal in Archery:भारत की चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने मिलकर…

Last Updated: September 30, 2026 08:22:38 IST

The Vvaan Box Office Collection: छठी मैया का दिखा असर? The Vvaan की कमाई ने अचानक पकड़ी रफ्तार, आंकड़े कर देंगे हैरान!

The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…

Last Updated: September 30, 2026 08:03:57 IST

Petrol Diesel Price 30 September 2026: पेट्रोल-डीजल से लेकर CNG-LPG तक के नए रेट जारी, यहां देखें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel CNG LPG Price Today 30 September 2026: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें अभी ₹102.12…

Last Updated: September 30, 2026 07:50:36 IST

अचनाक चलने लगी गोलियां, किसने करवाई उद्धव गुट के स्टार लीडर की हत्या? पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप

Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…

Last Updated: September 30, 2026 07:38:41 IST

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 8 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…

Last Updated: September 30, 2026 07:24:15 IST