<
Categories: मनोरंजन

अक्षय खन्ना के हाथ से निकली ‘दृश्यम 3’ और ‘रेस 4’, क्या बढ़ती शर्तों ने बिगाड़ा खेल?

फिल्म 'धुरंधर' की सफलता के बावजूद अक्षय खन्ना अपनी शर्तों की वजह से 'दृश्यम 3' और 'रेस 4' जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स से बाहर हो गए है. मेकर्स के साथ बात न बन पाने के कारण अब फैंस को उनके अगले प्रोजेक्ट का इंतज़ार करना होगा.

2026 Comeback :बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है. फिल्म में उनके ‘रहमान डकैत’ वाले किरदार व ‘FA9LA’ गाने पर उनके डांस मूव्स ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है. हर तरफ अक्षय खन्ना के कमबैक (come back) की बातें हो रही है, लेकिन इसी बीच उनके फैंस के लिए एक निराश कर देने वाली खबर सामने आई है. कि अक्षय खन्ना को दो बड़ी फिल्मों ‘दृश्यम 3’ और ‘रेस 4’ से बाहर कर दिया गया है.
अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म ‘दृश्यम 2’ में अक्षय खन्ना ने एक पुलिस अफसर की भूमिका निभाई थी. उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था, इसलिए फैंस उम्मीद कर रहे थे कि ‘दृश्यम 3’ में भी उनकी टक्कर अजय देवगन से होगी. लेकिन अब अक्षय इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे. बताया जा रहा है कि अक्षय ने इस प्रोजेक्ट के लिए कुछ ऐसी शर्तें रखी थी, जिन्हें मेकर्स ने मानने से साफ इनकार कर दिया है. शायद इसी ‘स्टारडम’ और शर्तों की वजह से बात नहीं बन पाई है .एक्टर ने हाल ही में फिल्म ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत के रूप में उनका अंदाज़ इतना पसंद किया गया कि इंस्टाग्राम पर उनके डांस स्टेप्स पर हज़ारों रील्स बन रही है. 5 ,6 रील्स तो ऐसी है जो लगातार वायरल हो रही है. इस सफलता के बाद अक्षय की डिमांड काफी बढ़ गई थी और फैंस उन्हें बड़े प्रोजेक्ट्स में देखना चाहते थे, लेकिन अब बड़े बैनर्स के साथ उनके अनबन की खबरें चौंकाने वाली है.
अक्षय खन्ना के फैंस को उम्मीद थी कि ‘रेस’ फिल्म के चौथे भाग में उनकी वापसी हो सकती है .’रेस 1′ में अक्षय ने विलेन का यादगार रोल निभाया था. हालांकि, निर्माता रमेश तौरानी ने इन खबरों पर पानी फेर दिया .उन्होंने साफ़ कहा कि अक्षय खन्ना से इस फिल्म के लिए कोई संपर्क नहीं किया गया है. तौरानी ने कहा कि फिल्म में अक्षय के किरदार का एक्सीडेंट हो गया था, इसलिए कहानी के हिसाब से उनका वापस आना मुमकिन नहीं है. साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रेस 4 के लिए अभी तक सैफ अली खान या सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम भी फाइनल नहीं हुआ है, क्योंकि अभी स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है. अक्षय खन्ना जैसे धुरंधर कलाकार का बड़े पर्दे से गायब होना फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है. अब देखना यह होगा कि इन बड़े प्रोजेक्ट्स को छोड़ने के बाद अक्षय किस नई फिल्म के साथ वापसी करते है.
Mansi Sharma

Recent Posts

Bill Gates Daughter: हर हफ्ते 3.5 लाख डॉलर..फिर भी नहीं पड़ते पूरे, बेटी की आदत से परेशान हुए बिल गेट्स; दे डाली चेतावनी

Bill Gates Warns Daughter: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स अपनी बेटी फोएबे के खर्चों से…

Last Updated: November 4, 2026 08:21:53 IST

Kanika Kapoor Separation: शादी के 4 साल बाद टूटा कनिका कपूर का रिश्ता, पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने का किया ऐलान

Kanika Kapoor Separation: पॉपुलर बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने अपने पति और बिज़नेसमैन गौतम हाथीरमानी…

Last Updated: November 4, 2026 07:59:40 IST

Petrol Diesel Price 4 November 2026: कहीं महंगा तो नहीं हो गया तेल? जानें आपके शहर में आज कितने रुपये लीटर मिल रहा पेट्रोल-डीजल?

Petrol Diesel Price 4 November 2026:4 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और…

Last Updated: November 4, 2026 07:41:20 IST

Aaj ka Mausam: 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today 4 November 2026: आज 4 नवंबर को दिल्ली-NCR में आसमान ज़्यादातर साफ…

Last Updated: November 4, 2026 07:32:33 IST

हापुड़ में ड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत, रातभर कुर्सी पर बैठे रहे लक्ष्मण सिंह, सुबह ग्रामीणों को हुआ शक

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…

Last Updated: November 3, 2026 23:16:14 IST

PNB में 10.24 करोड़ की हेराफेरी, महिला बैंककर्मी और निजी सहयोगी गिरफ्तार, पुणे से पकड़ा गया आरोपी

PNB scam: ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक की पाई शाखा में खाताधारकों के खातों…

Last Updated: November 3, 2026 23:05:09 IST