<

ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा बड़ा झटका,T20 World Cup से बाहर हुए पैट कमिंस; इस स्टार खिलाड़ी को मिला मौका

Australia T20 WC Squad: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. इंजरी के चलते वह टी20 विश्व कप 2026 में नहीं खेल पाएंगे. जानें उनकी जगह किस खिलाड़ी को मौका मिला है?

Australia T20 WC Squad: टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गए हैं. कंगारू गेंदबाज पैट कमिंस को इंजरी की वजह से टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है. उनकी जगह बेन ड्वारशुइस को टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की स्क्वाड में शामिल किया गया है. इसके अलावा मैथ्यू शॉर्ट को भी वर्ल्ड की स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है. उनकी जगह पर फॉर्म को देखते हुए मैट रेनशॉ को स्क्वाड में शामिल किया गया है. वहीं, स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को ऑस्ट्रेलिया के फाइनल स्क्वाड में जगह नहीं मिली है. टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम को पैट कमिंस की कमी महसूस हो सकती है, क्योंकि वह ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़े मैच विनर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए संभावित 15 सदस्यीय टीम में पैट कमिंस को शामिल किया था. हालांकि उम्मीद के मुताबिक, कमिंस अपनी पीठ की इंजरी से उबर नहीं पाए. इसके चलते अब उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है. 

इंजरी से उबर नहीं पाए कमिंस

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस अपनी पीठ की इंजरी से उबर नहीं पा रहे हैं. उन्होंने दिसंबर में इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड टेस्ट मैच खेला था. इसके बाद से वह इंटरनेशनल क्रिकेट में दिखाई नहीं दिए. इससे पहले उन्होंने जुलाई 2025 में मैच खेला था. उस दौरान उन्हें पीठ के निचले हिस्से में चोट लगी थी. उस चोट के बाद उन्होंने पिछले साल दिसंबर में एशेज सीरीज में सिर्फ 1 टेस्ट मैच के लिए वापसी की थी, जिसके बाद रेस्ट पर चले गए थे. हालांकि अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का कहना है कि पैट कमिंस को इंजरी से उबरने के लिए और समय की जरूरत है.

बेन ड्वारशुइस को क्यों मिला मौका?

पैट कमिंस की जगह ऑस्ट्रेलिया की स्क्वाड में बेन ड्वारशुइस (Ben Dwarshuis) को शामिल किया गया है. बेन ड्वारशुइस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जो लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी भी करते हैं. बेन ड्वारशुइस ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 20 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा बल्ले से 50 रन भी बनाए हैं. वहीं, मैथ्यू शॉर्ट की जगह ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड में मैट रेनशॉ को शामिल किया गया है, जो मिडिल-ओवर्स में स्पिन को बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं. हाल ही में मैट रेनशॉ ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना T20I डेब्यू किया गया है. उन्होंने घरेलू क्रिकेट और बिग बैश लीग में पिछले कई सालों में शानदार प्रदर्शन किया है.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की स्क्वाड

मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जेवियर बार्टलेट, जोश हेजलवुड, कूपर कॉनोली, जोश इंग्लिस, टिम डेविड, मैथ्यू कुहनेमन, बेन ड्वारसुइस, मैट रेनशॉ, कैमरन ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस, नेथन एलिस, एडम जैम्पा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Mandsaur Ravan Tradition: मंदसौर में रावण के सिर पर क्यों बैठाया जाता है गधा? महिलाएं भी करती हैं घूंघट, जानें अनोखी परंपरा

Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…

Last Updated: October 20, 2026 09:39:52 IST

Salman Khan घमंडी…लॉरेंस हमारा हीरो, बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी भाईजान को चेतावनी; बोलें – ‘मांफी मांगे वरना’

Salman Khan News: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने की सलाह…

Last Updated: October 20, 2026 08:57:12 IST

Happy Dussehra 2026 Wishes: अपनों को भेजें दशहरा की ये खास शुभकामनाएं, Wishes, Quotes और Messages

Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…

Last Updated: October 20, 2026 08:17:06 IST

Delhi Dussehra Traffic Advisory Today: दशहरा पर दिल्ली-NCR में घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, इन सड़कों पर लग सकता है लंबा जाम!

Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…

Last Updated: October 20, 2026 08:03:52 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…

Last Updated: October 20, 2026 07:31:17 IST

Delhi NCR Weather Today: दशहरा पर दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम? बारिश होगी या खिली रहेगी धूप, जानें IMD का ताजा अपडेट

Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…

Last Updated: October 20, 2026 06:47:20 IST