<

BBL मैच से पहले खिलाड़ियों के छूटे पसीने, रोड पर खराब कार को लगाया ‘धक्का’; Video वायरल

Viral Video: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहा BBL लीग में मंगलवार को पर्थ स्कॉर्चर्स और सिडनी थंडर के बीच खेला गया. इस मैच से पहले एक मजेदार घटना हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. नीचे देखें वीडियो...

Viral Video: बिग बैश लीग (BBL) में पर्थ स्कॉर्चर्स और सिडनी थंडर के बीच खेले गए मुकाबले से जुड़ा एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो मैच शुरू होने से पहले ही है, जब पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाड़ी एक अजीबोगरीब स्थिति में फंस गए. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ खिलाड़ी सड़क पर कार को धक्का लगा रहे हैं. दरअसल, ये सभी खिलाड़ी पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम के हैं, जो उबर टैक्सी से स्टेडियम जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में उनकी गाड़ी खराब हो गई, जिसके बाद खिलाड़ियों को खुद कार को धक्का लगाना पड़ा.

किसी शख्स ने खिलाड़ियों का कार को धक्का लगाते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मैच शुरू होने से पहले ही यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया. यह वायरल वीडियो 30 दिसंबर को बताया जा रहा है. हालांकि पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाड़ियों ने सड़क पर पसीने बहाने के बाद भी मैच में विपक्षी टीम को करारी शिकस्त दी. 

किन खिलाड़ियों ने लगाया धक्का?

दरअसल, 30 दिसंबर यानी मंगलवार को BBL में पर्थ स्कॉर्चर्स और सिडनी थंडर के बीच मैच होने वाला है. इस मैच में हिस्सा लेने के लिए पर्थ स्कॉर्चर्स के चार खिलाड़ी एश्टन एगर, लॉरी इवांस, आरोन हार्डी और महली बेयर्डमैन ने स्टेडियम जाने के लिए उबर टैक्सी बुक की थी. स्टेडियम जाते समय रास्ते में ही उनका गाड़ी में खराबी आ गई. कार ड्राइवर ने थोड़ी देर तक कोशिश की, लेकिन गाड़ी चालू नहीं हुआ. इसके बाद खिलाड़ियों ने दूसरी टैक्सी बुक करने की कोशिश की, लेकिन व्यस्त समय होने के कारण दूसरी कैब नहीं मिली. फिर क्या था, सभी खिलाड़ी सड़क पर उतरे और कार को धक्का लगाया. धक्का लगाकर खिलाड़ियों ने किसी तरह कार स्टार्ट कराई, जिसके बाद वे स्टेडियम पहुंचे.

यहां देखें वीडियो

कमेंटेटर ने सुनाया मजेदार किस्सा

लाइव मैच के दौरान कमेंटेटरों को इस घटना का पता चला. इसके बाद उन्होंने लॉरी इवांस से बात की. लॉरी ने हंसते हुए लाइव कमेंट्री में पूरी घटना बताई, जिसे सुनकर सभी दर्शक हंसते दिखाई दिए. हालांकि इस घटना का पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाड़ियों पर कोई असर नहीं हुआ. उन्होंने मैच में 20 ओवर में 202 रन का स्कोर खड़ा कर दिया. इसमें एश्टन टर्नर ने अकेले 99 रनों की नाबाद पारी खेली. आखिरी बल्लेबाज एश्टन एगर ने मिड-विकेट पर छक्का मारने की कोशिश की, जिससे वह आउट हो गए. इससे टर्नर को दोबारा स्ट्राइक नहीं मिली और वह 99  रनों पर नाबाद ही रह गए. इसके बाद सिडनी थंडर की टीम 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी, लेकिन पर्थ स्कॉर्चर्स के गेंदबाजों ने 17.3 ओवर में उन्हें 131 रनों पर ढेर कर दिया. पर्थ स्कॉर्चर्स ने इस मुकाबले में बड़ी जीत हासिल की.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? दशहरे पर खरीदारी से पहले चेक करें नए भाव

Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:47:41 IST

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST

Mandsaur Ravan Tradition: मंदसौर में रावण के सिर पर क्यों बैठाया जाता है गधा? महिलाएं भी करती हैं घूंघट, जानें अनोखी परंपरा

Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…

Last Updated: October 20, 2026 09:39:52 IST

Salman Khan घमंडी…लॉरेंस हमारा हीरो, बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी भाईजान को सलाह; बोलें – ‘मांफी मांगें’

Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…

Last Updated: October 20, 2026 10:13:46 IST