<
Categories: हरियाणा

Faridabad Woman Assault Case: सहेली के घर जाने के लिए निकली महिला के साथ रातभर दरिंदगी, सुबह मरने के लिए सड़क पर छोड़ा

Faridabad Woman Assault Case:  स्थानीय पुलिस के मुताबिक, फरीदाबाद में घने कोहरे के बीच सुनसान रास्तों से गुजरते समय वैन में उसे करीब तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया. इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया.

Faridabad Woman Assault Case: देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में महिला के साथ दरिंदगी सामने आई है. दो युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने महिला को वैन में बैठाया. इसके बाद 3 घंटे तक सड़क पर घुमाते रहे. इस दौरान दोनों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद सुबह करीब 3 बजे आरोपियों ने एसजीएम नगर के राजा चौक के पास महिला को चलती वैन से सड़क किनारे फेंक दिया. महिला को गंभीर चोट आई है. बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती महिला को एक-दो दिन रखा जाएगा.  हैरत की बात यह है कि गुरुग्राम रोड पर युवक वैन में ढाई से तीन घंटे तक सड़क पर घुमाते रहे, लेकिन चेकिंग के दौरान किसी पुलिसवाले की नजर नहीं पड़ी. यह सब तब हुआ जब 26 जनवरी, 2026 को 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) और नए साल पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

महिला ने घर जाने के लिए ली थी लिफ्ट

पूरा मामला फरीदाबाद के कल्याणपुरी इलाके का है. यहां पर लिफ्ट देने के बहाने 28 वर्षीय शादीशुदा महिला के साथ गंभीर वारदात सामने आई है. आरोप है कि 2 युवकों ने महिला को घर छोड़ने के लिए वैन में बैठाया. इसके बाद गुरुग्राम रोड पर ढाई से तीन घंटे तक वैन में कैद कर सड़क पर घुमाने के दौरान बारी-बारी से दुष्कर्म किया. इसके बाद सुबह करीब 3 बजे आरोपियों ने एसजीएम नगर के राजा चौक के पास महिला को चलती वैन से फेंक दिया. इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराई गई महिला का इलाज अब निजी अस्पताल में चल रहा है.

दो संदिग्ध पुलिस हिरासत में, हो रही पूछताछ

 पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्राइम ब्रांच की एक टीम ने मंगलवार को दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया है. शिकायत के मुताबिक, महिला सोमवार को रात करीब 8.30 बजे अपनी मां से झगड़े के बाद घर से निकली थी. हालांकि, उसने अपनी बहन को बताया था कि वह एक दोस्त के घर जा रही है. उसने कहा था कि वह दो-तीन घंटे में घर लौट आएगी, लेकिन उसे निकलने में देर हो गई. जब वह आखिरकार निकली तो आधी रात हो चुकी थी. कोई ट्रांसपोर्ट न मिलने पर महिला ने वैन में लिफ्ट ले ली. पुलिस ने बताया कि उसमें दो आदमी थे. वैन में बैठाने के बाद दोनों आरोपी उसे घर ले जाने के बजाय गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड की ओर ले गए. पुलिस ने बताया कि उसे उस रास्ते पर हनुमान मंदिर से आगे ले जाया गया. महिला ने मदद के लिए आवाज लगाई, लेकिन कड़ाके की ठंड और कोहरे में सड़क पर कम लोग होने के कारण किसी ने उसकी चीख नहीं सुनी.

परिवार की शिकायत पर केस हुआ दर्ज

उधर,  परिवार ने आरोप लगाया कि दोनों आदमियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. मंगलवार को सुबह करीब 3 बजे महिला को एसजीएम नगर में राजा चौक के पास मूला होटल के पास वैन से बाहर धकेल दिया गया. महिला किसी तरह अपनी बहन से संपर्क कर पाई. मौके पर पहुंची बहन ने ही उसे अस्पताल भर्ती कराया. बाद में डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के एक अस्पताल में रेफर कर दिया, लेकिन उसके परिवार ने उसे फरीदाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? दशहरे पर खरीदारी से पहले चेक करें नए भाव

Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:47:41 IST

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST