<

IND vs AFG: 1 बॉलर, 1 फील्डर, 3 विकेट… प्रसिद्ध कृष्णा-रोहित शर्मा की अनोखी हैट्रिक, देखें Video

IND vs AFG 3rd ODI: भारत बनाम अफगानिस्तान के तीसरे वनडे मैच में खास नजारा देखने को मिला. भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने अनोखी हैट्रिक पूरी की. देखें वीडियो...

IND vs AFG 3rd ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में तीसरा वनडे मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने खतरनाक गेंदबाजी की. पिछले मैच से बाहर होने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और अकेले दी अफगानिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. प्रसिद्ध कृष्णा ने सिर्फ 5 ओवर की स्पेल 2 मेडन ओवर डालते हुए 4 विकेट चटकाए.

इस दौरान प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा के बीच खास जुगलबंदी देखने को मिला. दरअसल, प्रसिद्ध कृष्णा के शुरुआती 3 विकेट रोहित शर्मा ने ही दिलाए. रोहित शर्मा ने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर कुल 3 कैच लपके और अफगानी बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया. इसका वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है.

प्रसिद्ध कृष्णा-रोहित शर्मा की अनोखी हैट्रिक

शुरुआती 8 ओवर में रोहित शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा के बीच अनोखी हैट्रिक देखने को मिली. प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने स्पेल की पहली ही गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज को आउट किया. प्रसिद्ध कृष्णा ने फुल लेंथ गेंद पर गुरबाज को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया. इसके बाद छठे ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने रहमत शाह को बैक-ऑफ-ए-लेंथ गेंद डाली, जिस पर गेंद बल्ले का लीडिंग एज लेते हुए रोहित के हाथों में चली. फिर 8वें ओवर में भी ऐसा ही देखने को मिला. प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर इब्राहिम जादरान ने हवा में ड्राइव किया, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर फर्स्ट स्लिप में खड़े रोहित शर्मा के हाथों में समा गई. इस तरह रोहित शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट चटकाए.

प्रसिद्ध कृष्णा का खास रिकॉर्ड

प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी स्पेल के 5 ओवरों में कुल 4 विकेट चटकाए. इसी के साथ वह वनडे क्रिकेट की खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं. दरअसल, प्रसिद्ध कृष्णा वनडे मैच में पहले 10 ओवर में 4 विकेट हॉल लेने वाले 7वें गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, जे. श्रीनाथ जैसे गेंदबाद ये कारनामा कर चुके हैं. अब प्रसिद्ध कृष्णा भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Maharashtra News: नांदेड़ के एक सरकारी स्कूल में क्लास के बीच में ही गिर गई छत, 6 छात्राएं घायल, एक की हालत गंभीर

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. नांदेड़…

Last Updated: October 1, 2026 17:11:32 IST

पहले की पत्नी की हत्या, घर में ही जलाया शव, फिर यमुना में बहाईं हड्डियां; ऐसे खुला खौफनाक राज

Agra Wife Murder Case: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी…

Last Updated: October 1, 2026 17:05:46 IST

Jaipur News: इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती, शादी का वादा कर लड़की को बुलाया होटल, नशीली दवा देकर किया….

अलवर की 28 वर्षीय एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके इंस्टाग्राम मित्र अभिषेक…

Last Updated: October 1, 2026 16:53:55 IST

Samsung Fridge Issue: 3 लाख का फ्रिज बना कबाड़! सैमसंग की घटिया सर्विस से परेशान ग्राहक, सोशल मीडिया पर निकाला गुस्सा

Samsung Product Review: 4 साल पहले खरीदा 3 लाख का सैमसंग फ्रिज खराब हुआ, तो…

Last Updated: October 1, 2026 17:18:11 IST

Bihar News: बेगूसराय में लड़का-लड़की आपस में कर रहे थे बात, स्थानीय लोगों ने जबरन भरवा दिया मांग में सिंदूर

बेगूसराय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया…

Last Updated: October 1, 2026 16:10:32 IST