<

पाकिस्तान से हार के बाद खुद की जान के दुश्मन बने फैंस! अफगानी स्टार के खुलासे से क्रिकेट जगत में सनसनी

Pak vs Afg: अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर रहमानुल्लाह गुरबाज ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया कि साल 2022 एशिया कप में हार के बाद उनके फैंस का दिल टूट गया था. इस हार से अफगानिस्तान में फैंस काफी ज्यादा निराश हुए थे. इतना ही नहीं, इस हार से परेशान होकर कई फैंस ने गलत कदम भी उठा लिए थे. अब गुरबाज ने इसका खुलासा किया है.

Pak vs Afg Asia Cup 2022: भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से राइवलरी चल रही है, जो अक्सर क्रिकेट के मैदान पर भी देखने को मिलती है. इसी तरह पिछले कुछ सालों में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान पर कड़ी टक्कर देखने को मिली है. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में सबसे यादगार मैच खेला गया था, जिसमें पाक को बुरी तरह का सामना करना पड़ा था. इस जीत के बाद अफगानिस्तान में जश्न का माहौल था. अफगानिस्तान के फैंस आज भी इस बड़ी जीत को याद करते हैं. हालांकि इस जीत से पहले अफगानिस्तान को एक ऐसी हार मिली थी, जिसके बाद पूरे देश का दिल टूट गया था. साल 2022 के एशिया कप (टी20 फॉर्मेट) में पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान तो हार झेलनी पड़ी थी.

मोहम्मद नबी की कप्तानी वाली अफगानी टीम (Afghanistan Cricket Team) को पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर में हार का सामना करना पड़ा था. अब इस हार को लेकर अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर रहमानुल्लाह गुरबाज ने सनसनीखेज खुलासा किया है. गुरबाज ने बताया कि अफगानिस्तान में कई क्रिकेट फैंस इस हार को बर्दाश्त नहीं कर पाए थे. इसके चलते उन्होंने बड़े कदम उठा लिए थे.

कुछ लोगों ने किया सुसाइड?

अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर 2022 एशिया कप में मिली हार पर बात की. गुरबाज ने कहा कि यह हार देश के कुछ फैंस पचा नहीं पाए, जिसके चलते कुछ लोगों ने सुसाइड जैसा कदम भी उठा लिया. जहां एक अफगानिस्तान के खिलाड़ी उसे एक हार समझ कर भुला चुके थे, वहीं फैंस उस हार को दिल पर ले बैठे. इस दौरान गुरबाज ने उस हार को याद करते हुए कहा कि उन्हें वह मैच हारना नहीं चाहिए था. गुरबाज ने कहा कि उस मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने बैटिंग अच्छी नहीं की थी, लेकिन गेंदबाजी काफी शानदार थी. फिर भी आखिरी ओवर में अफगानिस्तान को हार का सामना करना पड़ा.

कैसा रहा था वो मैच?

एशिया कप 2022 के दौरान पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच शारजाह स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला खेला गया था. इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 130 रनों का लक्ष्य दिया था. अफगानिस्तान ने शुरुआत में काफी अच्छी गेंदबाजी की और मैच को रुख अपनी ओर मोड़ लिया. हालांकि आखिरी ओवर में पाकिस्तान के नसीम शाह ने अफगानिस्तान के मुंह से जीत छीन ली. नसीन शाह ने आखिरी ओवर में फजलहक फारूकी को लगातार 2 छक्के लगाकर अपनी टीम को 1 विकेट से जीत दिला दी.

गुरबाज ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बताया कि जब भी वे शारजाह स्टेडियम में कदम रखते हैं, तो उन्हें वो हार याद आ जाती है. अफगानी स्टार ने कहा, ‘हम क्रिकेटर हैं. हम अफगानिस्तान के लोगों के लिए खेलते हैं. हमारी खुशी हमारे लोगों की खुशी में है.

इस मैच को बताया सबसे यादगार

रहमानुल्लाह गुरबाज ने बताया कि उनके लिए सबसे यादगार जीत पाकिस्तान के खिलाफ 2023 के वर्ल्ड कप में आई थी. उस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान ने बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम को 8 विकेट से हराया था. यह जीत अफगानिस्तान के फैंस के लिए पिछले साल मिली हार के जख्म पर मरहम थी. इस जीत के बाद पूरे देश में जश्न मनाया गया था. गुरबाज का कहना है कि उनके फैंस चाहते हैं कि वे पाकिस्तान से अच्छी क्रिकेट खेलें और उन्हें हराएं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Kanpur Viral Reel: रिवॉल्वर संग रील बनानकर लगाए ठुमके, कानपुर की लड़की वायरल, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Kanpur Viral Reel: UP के कानपुर से एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा…

Last Updated: March 24, 2026 11:15:04 IST

कालकाजी मंदिर में VIP एंट्री से भेदभाव देख छलका बेटी का दर्द, मां के साथ घंटों लाइन में लगने के बाद भी नहीं हुए दर्शन!

दिल्ली के प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर में एक युवती और उसकी बुजुर्ग मां के साथ हुए…

Last Updated: March 24, 2026 11:08:16 IST

World TB Day: तपेदिक का अंत करने का लिया गया संकल्प, टीबी की वैश्विक स्थिति और 2026 की थीम

विश्व क्षय रोग दिवस हर वर्ष 24 मार्च को मनाया जाता है. यह दिन क्षय…

Last Updated: March 24, 2026 11:00:39 IST

3 गोगोई मिलकर बिगाड़ेंगे बीजेपी का खेल, कांग्रेस ने खेला ऐसा दांव; चारों खाने चित हो जाएंगे सरमा

Assam Election 2026: असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने असम जातीय परिषद और रायजोर…

Last Updated: March 24, 2026 11:00:05 IST

सबका इलाज करने वाले खुद नशे में धुत, बाइक पर की ऐसा शर्मनाक हरकत; वीडियो वायरल होते ही हुई बड़ी कार्रवाई

Bengaluru Viral Video: वीडियो के सर्कुलेट होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और…

Last Updated: March 24, 2026 10:42:27 IST

IPL 2026 से पहले रिंकू सिंह बनेंगे अफसर, UP सरकार देगी ये जिम्मेदारी; कितनी मिलेगी सैलरी?

Rinku Singh Govt Job: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को आईपीएल 2026 से…

Last Updated: March 24, 2026 10:25:10 IST