<
Categories: खेल

WPL 2026 Final Live Streaming: एक खिताब के लिए दो दोस्तों के बीच होगी जंग, जानें कब और कहां देखें मुकाबला?

WPL 2026 Final Live Streaming: महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए रोमांच से भरपूर होने वाला है। गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने होंगी.

WPL 2026 Final Live Streaming,RCB vs Delhi Capitals: जेमिमा रोड्रिग्स और स्मृति मंधाना भले ही सबसे अच्छी दोस्त हों लेकिन गुरुवार शाम को दोनों को इस रिश्ते को भूलना होगा. दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का चौथा एडिशन जीतने के लिए मुकाबला करेंगी. यह फाइनल मुकाबला वडोदरा के कोटांबी में बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन के बाद सीधे फाइनल में पहुंची RCB को इस मैच में प्रबल दावेदार माना जा रहा है.

दूसरी ओर फाइनल में पहुंचने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को लंबा रास्ता तय करना पड़ा. हालांकि इस टीम ने एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स को हराकर अपने चौथे WPL फाइनल में जगह बनाई. दिल्ली भी पिछले तीनों फाइनल हारने के बाद इतिहास रचने की कोशिश कर रही है और जेमिमा के लिए यह बहुत मुश्किल होगा.

स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस पर होंगी नजरें

टूर्नामेंट का दूसरा एडिशन जीतने वाली RCB बल्ले से अच्छी शुरुआत करने के लिए फिर से स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस पर निर्भर होगी. लॉरेन बेल RCB के लिए बॉल के साथ अहम होंगी क्योंकि वह WPL 2026 सीजन में डॉट-बॉल मशीन के तौर पर उभरी हैं.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

आरसीबी की टीम: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष, राधा यादव, नादिन डी क्लर्क, पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, सायाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल, लिंसे स्मिथ, दयालन हेमलता, प्रथ्योषा कुमार, गौतमी नाइक, प्रेमा रावत.

दिल्ली कैपिटल्स की टीम: लिजेल ली, शैफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मैरिज़ान कैप, चिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, अलाना किंग, तानिया भाटिया, लूसी हैमिल्टन, प्रगति सिंह, एडला सृजना.

WPL 2026 फाइनल कब होगा?

दिल्ली कैपिटल्स और RCB के बीच WPL 2026 फाइनल गुरुवार, 5 फरवरी को शाम 7:30 PM IST पर होगा. टॉस शाम 7 PM बजे होगा.

WPL 2026 फाइनल कहां खेला जाएगा?

WPL 2026 का फाइनल वडोदरा के कोटांबी में बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा.

कहां देखें मुकाबला

दिल्ली कैपिटल्स और RCB के बीच WPL 2026 का फाइनल स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव दिखाया जाएगा.

WPL 2026 के फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां मिलेगी?

दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच WPL 2026 का फ़ाइनल JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव दिखाया जाएगा.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST