<
Categories: मनोरंजन

32 साल पुराना वीडियो वायरल: जब मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर वतन लौटी थी ऐश्वर्या राय, सादगी देख फैंस हुए दीवाने

Aishwarya Rai Throwback Video : 1994 में जब 21 साल की ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड बनकर एयरपोर्ट पहुंची, तो उनका स्वागत किसी राजकुमारी की तरह हुआ. हजारों लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब थे. नीली ड्रेस में सजी ऐश्वर्या ने अपनी मुस्कान और 'फ्लाइंग किस' से सबका शुक्रिया किया. वीडियो में उनके पिता भी साथ दिख रहे है, जो बेटी की कामयाबी पर गर्व महसूस कर रहे है.

Aishwarya Rai Throwback Video : सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर पुरानी यादें ताज़ा हो जाती है, लेकिन जब बात बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस और ग्लोबल आइकन ऐश्वर्या राय बच्चन की हो, तो हलचल मचनी लाजमी ही है. इन दिनों इंटरनेट पर ऐश्वर्या का एक 32 साल पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी सादगी और जीत की चमक ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है.
1994 की वो ऐतिहासिक जीत
यह वीडियो साल 1994 का है, जब दक्षिण अफ्रीका के सन सिटी में आयोजित ‘मिस वर्ल्ड’ प्रतियोगिता में ऐश्वर्या राय ने अपनी खूबसूरती के दम पर विश्व सुंदरी का ताज अपने नाम किया था. भारत के लिए यह पल बेहद गौरवशाली था, क्योंकि रीता फारिया (1966) के बाद किसी भारतीय  ने 28 साल के लंबे इंतजार को खत्म कर यह खिताब जीता था.


 
एयरपोर्ट पर हुआ था भव्य स्वागत
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब महज 21 साल की ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत के एयरपोर्ट पर उतरीं, तो नजारा किसी उत्सव जैसा था.  उनका स्वागत किसी राजकुमारी की तरह किया गया था . उन्हें रिसीव करने के लिए सरकार के बड़े अधिकारी मौजूद थे और सुरक्षा के लिए पुलिस का कड़ा घेरा बनाया गया था. हजारों की भीड़ एयरपोर्ट के बाहर घंटों से अपनी इस ‘विश्व सुंदरी’ की एक झलक पाने के लिए बेताब खड़ी थी.  ऐश्वर्या की लोकप्रियता का आलम उस समय भी वैसा ही था जैसा आज है. 
 
पिता के साथ दिखीं सादगी की मिसाल
वीडियो की सबसे खास बात ऐश्वर्या की सादगी है.  नीली ड्रेस पहने और चेहरे पर एक मासूम सी मुस्कान लिए ऐश्वर्या ने हाथ हिलाकर भीड़ का अभिवादन किया और ‘फ्लाइंग किस’ के जरिए अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया.  इस भावुक और ऐतिहासिक पल में उनके पिता कृष्णराज राय भी उनके साथ नजर आ रहे है, जो अपनी बेटी की इस बड़ी कामयाबी पर गर्व से भरे दिख रहे है. 
आज के दौर में जहां ग्लैमर की परिभाषा बदल गई है, वहीं लोग ऐश्वर्या के इस पुराने वीडियो को देखकर उनकी प्राकृतिक सुंदरता (Natural Beauty) की तारीफ कर रहे है.  फैंस कमेंट्स में लिख रहे हैं कि ऐश्वर्या जैसी शख्सियत और ग्रेस आज के समय में मिलना मुश्किल है.  लोग उस दौर की यादें ताजा कर रहे हैं जब ऐश्वर्या की इस जीत ने भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दी थी. 
Mansi Sharma

Recent Posts

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST