<

RCB vs SRH Predicted Playing XI: SRH के ‘धुरंधरों’ को कैसी रोकेगी RCB? ये 12 खिलाड़ी दिलाएंगे जीत, ऐसी होगी Playing XI

RCB vs SRH Predicted Playing XI | RCB vs SRH IPL 2026 Squad: आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए उनकी गेंदबाजी बड़ी समस्या बनी हुई है. दोनों टीमों के पास कई घातक बल्लेबाज शामिल हैं, जो स्कोरबोर्ड पर बड़े स्कोर लग सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि दोनों टीमों की प्लेइंग-11 कैसी होगी?

RCB vs SRH Predicted Playing XI | RCB vs SRH IPL 2026 Squad: IPL 2026 का ओपनिंग मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होगा, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. इस मुकाबले में दोनों टीमों के लिए गेंदबाजी चिंता का विषय बना हुआ है. दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के कप्तान पैट कमिंस शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे. इससे हैदराबाद की टीम की गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही है. नई गेंद से पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद को काफी मजबूती देने का काम करते हैं. अब उनकी गैरमौजूदगी में हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट पर ज्यादा जिम्मेदारी रहेगी. वहीं, दूसरी ओर आरसीबी की टीम भी गेंदबाजी की समस्या से जूझ रही है. आरसीबी के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड IPL 2026 के शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे. इसके अलावा लेफ्ट आर्म पेसर यश दयाल पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. ऐसे में आरसीबी को इन दोनों तेज गेंदबाजों की कमी खूब खलेगी.

बल्लेबाजी दोनों टीमों की ताकत

IPL 2026 में आरसीबी (Royal Challengers Bengaluru) और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमों की ताकत उनकी बल्लेबाजी है. SRH की टीम में ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं, जो अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा लोअर ऑर्डर में लियाम लिविंगस्टोन और नीतीश कुमार रेड्डी जैसे बल्लेबाज अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से शानदार फिनिशिंग दे सकते हैं. वहीं, दूसरी ओर आरसीबी की बल्लेबाजी भी काफी मजबूत नजर आ रही है. विराट कोहली, फिल साल्ट और देवदत्त पडिक्कल टॉप ऑर्डर की जिम्मेदारी संभालेंगे.

इंग्लैंड के विस्फोटक ओपनर फिल साल्ट दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. इसके अलावा विराट कोहली आईपीएल इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में से हैं, जो आरसीबी की ओर अपना 19वां सीजन खेलने के लिए तैयार हैं. वहीं, मिडिल ऑर्डर में जितेश शर्मा और रजत पाटीदार शानदार बल्लेबाजी करके टीम के स्कोरबोर्ड को तेजी से बढ़ा सकते हैं. इसके अलावा टिम डेविड और रोमारियो शेपर्ड जैसे धाकड़ फिनिशर भी आरसीबी की टीम में मौजूद हैं.

गेंदबाजों में किन्हें मिलेगा मौका?

पैट कमिंस (Pat Cummins) की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे. उनके साथ ब्रायडन कार्स और ईशान मलिंगा नजर आ सकते हैं, जबकि स्पिन की कमान हर्ष दुबे कामिंदु मेंडिस दिखाई दे सकते हैं. इसके अलावा कुछ नए चेहरे भी डेब्यू करते हुए देखने को मिल सकते हैं. वहीं, आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या पर अतिरिक्त जिम्मेदारी रहेगी. जोश हेजलवुड की जगह जैकब जफी खेलते दिखाई देंगे, जबकि यश दयाल की कमी मंगेश यादव या रसिख डार सलाम पूरी कर सकते हैं. बता दें कि जैकब डफी और मंगेश यादव ने अभी तक आईपीएल डेब्यू नहीं किया है.

आरसीबी की संभावित प्लेइंग-11

विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जेकब बेथल/टिम डेविड, रोमारियो शेपर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी (इंपैक्ट प्लेयर: रसिख सलाम/वेंकटेश अय्यर)

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग-11

ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन/ईशान मलिंगा, अनिकेत वर्मा, ब्रायडन कार्स, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी (इंपैक्ट प्लेयर: शिवम मावी/हर्ष दुबे)

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Mandsaur Ravan Tradition: मंदसौर में रावण के सिर पर क्यों बैठाया जाता है गधा? महिलाएं भी करती हैं घूंघट, जानें अनोखी परंपरा

Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…

Last Updated: October 20, 2026 09:39:52 IST

Salman Khan घमंडी…लॉरेंस हमारा हीरो, बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी भाईजान को चेतावनी; बोलें – ‘मांफी मांगे वरना’

Salman Khan News: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने की सलाह…

Last Updated: October 20, 2026 08:57:12 IST

Happy Dussehra 2026 Wishes: अपनों को भेजें दशहरा की ये खास शुभकामनाएं, Wishes, Quotes और Messages

Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…

Last Updated: October 20, 2026 08:17:06 IST

Delhi Dussehra Traffic Advisory Today: दशहरा पर दिल्ली-NCR में घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, इन सड़कों पर लग सकता है लंबा जाम!

Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…

Last Updated: October 20, 2026 08:03:52 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…

Last Updated: October 20, 2026 07:31:17 IST

Delhi NCR Weather Today: दशहरा पर दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम? बारिश होगी या खिली रहेगी धूप, जानें IMD का ताजा अपडेट

Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…

Last Updated: October 20, 2026 06:47:20 IST