पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में बीजेपी ने ममता सरकार के 15 सालों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है. बीजेपी ने इस चार्जशीट में 14 आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि ये किसी पार्टी नहीं बल्कि जनता के मुद्दे की चार्जशीट है.
गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
BJP Chargesheet Against Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में पिछले तीन कार्यकालों से ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी सत्ता में है. सभी चुनावी दल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं. इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता पहुंचकर तृणमूल कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने सरकार के खिलाफ एक चार्जशीट दाखिल की, जिसका नाम ‘अभियोगनामा’ रखा गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अमित शाह ने चार्जशीट जारी की, जिसमें उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.
इस चार्जशीट में उन्होंने सिलिगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा, महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा, आरजी कर केस, भ्रष्टाचार समेत तमाम आरोप लगाए हैं. अमित शाह ने इस दौरान 300 से ज्यादा भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हमला, शुभेंदु अधिकारी और जेपी नड्डा पर हुए हमले का भी जिक्र किया. इसके अलावा मिड डे मील,स्कूल भर्ती घोटाला, पीएम आवास घोटाला मनरेगा में भी घोटाले के आरोप लगाए. इन आरोपों के साथ बीजेपी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 15 साल के कार्यकाल को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है. वहीं बीजेपी इस चार्जशीट को चुनावी हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रही है.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…