<

टीम इंडिया को तगड़ा झटका, टी20 वर्ल्ड कप के बीच घर लौटा स्टार बल्लेबाज, टेंशन में सूर्या-गंभीर

Rinku Singh Return to Home: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबलों के बीच भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. रिंकू सिंह इमरजेंसी के चलते घर लौट गए हैं.

नई दिल्ली. आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबलों के बीच भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज  रिंकू सिंह पारिवारिक आपात स्थिति (इमरजेंसी) के कारण अचानक घर लौट गए हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ अहम मैच से पहले उनका टीम से अलग होना चर्चा का विषय बन गया है. यह टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका भी है. रिंकू टीम इंडिया के लिए बेहतर फिनिशर के रूप में जाने जाते हैं. 

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, “रिंकू सिंह पारिवारिक आपात स्थिति के कारण चेन्नई से अपने घर लौट गए हैं. वह चेपॉक में टीम के प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं ले पाए थे.” रिंकू के अचानक टीम छोड़ने से गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले सुपर 8 के अहम मुकाबले में उनके खेलने पर सवाल खड़े हो गए हैं. सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर के लिए एक नई टेंशन सामने आ गई है. अब उन्हें रिंकू की जगह एक नए प्लेयर को ग्राउंड पर उतारना होगा.

रिंकू के पिता की तबियत बिगड़ी

रिपोर्ट के अनुसार रिंकू के पिता खंचंद सिंह की तबीयत गंभीर है और उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसी वजह से रिंकू सिंह को तुरंत घर जाना पड़ा.  रिंकू की जगह टीम मिडिल ऑर्डर में अब या तो संजू सैमसन या फिर अक्षर पटेल को खिला सकती है. हालांकि, साउथ अफ्रीका से हार के बाद अभिषेक शर्मा के चयन को लेकर भी सवाल खड़े हो गए. ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग XI में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

रिंकू सिंह का प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिंकू का प्रदर्शन अब तक उतना अच्छा नहीं रहा है. उन्होंने 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ मुंबई में डेब्यू किया, जहां वह 14 गेंदों में सिर्फ 6 रन बना सके. नामीबिया के खिलाफ दिल्ली में खेले गए मैच में वह 6 गेंदों पर 1 रन ही बना पाए. पाकिस्तान के खिलाफ वह 4 गेंदों में 11 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि नीदरलैंड्स के खिलाफ 3 गेंदों में 6 रन बनाए. सुपर 8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 0 पर आउट हुए थे.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Vastu Tips: क्या आपने भी इस दिशा में रखा है गंगाजल? जान लें सही नियम वरना बढ़ सकता है वास्तु दोष!

Vastu Upay For Positive Energy: गंगाजल का सही ढंग से इस्तेमाल आपके जीवन में बड़ा…

Last Updated: April 8, 2026 16:20:37 IST

1 करोड़ के निवेश पर 16 करोड़ का रिटर्न, मार्केट के हिसाब से वैभव सूर्यवंशी से हो रहा कितना मुनाफा?

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से जमकर रन बन रहे हैं. उन्होंने…

Last Updated: April 8, 2026 16:06:53 IST

रूस से भर-भर कर भारत लाई गई लाशें? यूक्रेन जंग में कितने हिंदुस्तानियों की मौत; हैरान करने वाले हैं आंकड़े

Russia Ukraine War:दिसंबर 2025 में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने एक सवाल के…

Last Updated: April 8, 2026 16:03:06 IST

डॉक्टर का सनसनीखेज खुलासा, अस्पताल का बिल बढ़ाने के लिए मरीजों को जबरन ICU में रोकते थे, इस्तीफा देकर खोली पोल!

एक युवा डॉक्टर का आरोप है कि उनकी महिला बॉस द्वारा उन पर दबाव बनाया…

Last Updated: April 8, 2026 15:51:07 IST

TS Inter Result 2026 Date: तेलंगाना बोर्ड इंटर रिजल्ट tgbie.in पर जल्द करेगा जारी, ऐसे फटाफट कर पाएंगे चेक

TS Inter TSBIE Result 2026 Date: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) जल्द ही 1st,…

Last Updated: April 8, 2026 15:36:21 IST

21 मैच खेलकर IPL करियर खत्म, बिजनेस में आजमाया हाथ, कहां है SRH को चैंपियन बनाने वाला धाकड़ ऑलराउंडर

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए बेन कटिंग ने 2016 के फाइनल में मात्र…

Last Updated: April 8, 2026 15:34:33 IST