<

रिंकू सिंह जल्द करेंगे टीम इंडिया को ज्वाइन, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में रहेंगे उपलब्ध, सामने आई रिपोर्ट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 दौर के बीच रिंकू सिंह जल्द ही टीम इंडिया से दोबारा जुड़ सकते हैं. पिता की तबीयत में सुधार के बाद वह जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उपलब्ध रहेंगे.

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर-8 दौर के बीच भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ थी जब टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) अचानक घर लौट गए थे. बताया गया था कि उनके पिता की तबीयत खराब हो गई थी, इसलिए उन्हें तुरंत घर आना पड़ा. परिवार की जिम्मेदारी को देखते हुए रिंकू ने टीम से थोड़े समय के लिए दूरी बनाई थी. लेकिन अब खबर है कि वह जल्द ही टीम से जुड़ जाएंगे और जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच खेलेंगे.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खबर है कि उनके पिता की हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है. इसी कारण उम्मीद जताई जा रही है कि रिंकू जल्द ही टीम इंडिया से दोबारा जुड़ सकते हैं. खबरें हैं कि वह जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे. अगर ऐसा होता है तो यह टीम के लिए राहत की बात होगी. रिंकू सिंह हाल के समय में भारत के लिए टी20 मैचों में काफी अहम खिलाड़ी बन चुके हैं. वह निचले क्रम में आकर तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं.

पिता के लिए दुआ कर रहे फैंस

मुश्किल हालात में भी वह शांत रहते हैं और बड़े शॉट लगाकर मैच का रुख बदल देते हैं. ऐसे में सुपर-8 जैसे महत्वपूर्ण मुकाबलों के बीच उनका टीम से बाहर होना फैंस के लिए चिंता की बात थी. भारतीय टीम को इस समय हर मजबूत खिलाड़ी की जरूरत है. रिंकू की वापसी से मिडिल ऑर्डर को मजबूती मिलेगी और टीम का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. फिलहाल फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं और उनके पिता के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.
टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर), हर्षित राणा

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Odisha: सड़क पर दंड नाच के दौरान भिड़े दो गुट, जमकर चले डंडे, बेरहमी से किया एक-दूसरे पर हमला, काबू करना हुआ मुश्किल

Odisha Crime News: ओडिशा के गंजाम जिले में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. हिन्जिलिकाटु…

Last Updated: April 9, 2026 21:59:29 IST

Ashok Kharat Video Case: अशोक खरात के आपत्तिजनक वीडियो 15 से 50 रुपये में बिके, पर्सनल नंबर पर भेजे गए, साइबर सेल का बड़ा एक्शन

Ashok Kharat News: स्वयंभू धर्मगुरु अशोक खरात पर शिकंजा कसता जा रहा है. महाराष्ट्र साइबर…

Last Updated: April 9, 2026 21:36:33 IST

DC vs GT: प्रसिद्ध कृष्णा नहीं… ये खिलाड़ी बना गुजरात की जीत का असली हीरो, आखिरी गेंद पर किया चमत्कार

DC vs GT Last Over Thriller: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की जीत में…

Last Updated: April 9, 2026 21:42:09 IST

‘अंत को स्वीकार करो…’ अर्जुन कपूर के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या खत्म कर रहे एक्टर?

हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर…

Last Updated: April 9, 2026 21:26:45 IST

लखीमपुर खीरी में ‘फूड पॉइजनिंग’ ने ली 25 गिद्धों की जान, कुत्तों के शव खाते ही एक-एक कर जमीन पर गिरने लगे आसमान के राजा!

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ रहस्यमयी…

Last Updated: April 9, 2026 21:53:06 IST

पहले बेरहमी से मारा चाकू, फिर 30 सेकंड तक सिर को धड़ से किया अलग… अररिया में खौफनाक दोहरा हत्याकांड

Araria sattu Wala murder case:अररिया में गुरुवार मामूली सी कहा-सुनी ने एक भयवाह रुप धारण…

Last Updated: April 9, 2026 21:07:36 IST