<

मुश्किल में भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत, मुख्यमंत्री तक से मांगनी पड़ी मदद, क्या है पूरा मामला?

Rishabh Pant Wants to Buy Land in Uttarakhand: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राज्य में जमीन खरीदने में मदद की अपील की है. पंत ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह अपने पहाड़ी लोगों के करीब रहना चाहते हैं और उत्तराखंड में अपना पहला घर बनाना चाहते हैं.

Rishabh Pant Wants to Buy Land in Uttarakhand: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद चर्चा में आ गए हैं. पंत ने देर रात एक्स (पहले ट्विटर) पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से खास अपील की. उन्होंने अपने राज्य उत्तराखंड में जमीन खरीदने में सरकार से मदद मांगी. पंत के मुताबिक, उन्होंने खुद जमीन खरीदने की कोशिश की, लेकिन उनका यह प्रयास सफल नहीं हो पाया.

पंत ने अपनी इस कोशिश को काफी मुश्किल बताते हुए इसे एक तरह का “नाइटमेयर” कहा. उन्होंने बताया कि वह उत्तराखंड में अपना पहला घर बनाना चाहते हैं और इसके लिए जमीन खरीदना चाहते हैं. पंत ने यह भी कहा कि अगर उन्हें जमीन तोहफे में देने के बजाय सरकार की तय कीमत पर खरीदने का मौका दिया जाए, तो वह इसके लिए तैयार हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में मदद करने की अपील की.

उत्तराखंड लौटना चाहते हैं ऋषभ पंत

ऋषभ पंत का जन्म उत्तराखंड में हुआ है, लेकिन क्रिकेट के शुरुआती दौर में उन्होंने दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया. दिल्ली से घरेलू क्रिकेट खेलते हुए उन्होंने भारतीय टीम तक का सफर तय किया. अब पंत अपने राज्य से दोबारा जुड़ना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि वह अपने “पहाड़ी लोगों” के करीब रहना चाहते हैं और उत्तराखंड में अपना पहला घर बनाना उनका सपना है.

फिलहाल कहां हैं पंत

पंत की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं. कुछ फैंस ने उनकी परेशानी को समझते हुए उनका समर्थन किया, जबकि कुछ लोगों ने यह सवाल भी उठाया कि कहीं उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक तो नहीं हुआ. फिलहाल पंत इस समय कोलंबो में भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच खेले जा रहे अभ्यास मैच में हिस्सा ले रहे हैं. हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि वित्त वर्ष 2025-26 में पंत ने 23.84 करोड़ रुपये का टैक्स जमा किया और वह उत्तराखंड के सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले व्यक्ति रहे.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

हिंदी में ज्योतिष अध्ययन के लिए हर्ष बावलिया (Harsh Bavaliya) की पाँच पुस्तकों का संग्रह

हर्षज्योतिषम् के तीन खंडों के साथ हर्षविधानम् और हर्षसूक्ष्मम् में क्रमबद्ध अध्ययन और अभ्यास पर…

Last Updated: October 8, 2026 16:37:15 IST

Nana Patekar Real Name: पासपोर्ट और आधार तक पर ‘नाना’, आखिर विश्वनाथ गजानन पाटेकर कैसे बने नाना पाटेकर?

Nana Patekar Real Name: नाना पाटेकर के निधन के बाद उनके असली नाम और ‘नाना’…

Last Updated: October 8, 2026 16:26:14 IST

IND vs WI 2nd T20I Weather: रांची में बारिश डालेगी खलल? मैच से पहले जानें मौसम क्या है मिजाज

india vs west indies 2nd t20 match: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I 9…

Last Updated: October 8, 2026 16:12:03 IST

Kal Ka Rashifal 09 October 2026: शुक्रवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा? जानें करियर धन कारोबार

Kal Ka Rashifal 09 October 2026: शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए करियर और…

Last Updated: October 8, 2026 16:16:20 IST

IND vs WI 2nd T20I Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें, भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा टी20?

IND vs WI 2nd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज…

Last Updated: October 8, 2026 15:52:59 IST

गेट की मेहराब बनी काल, 11 साल के बच्चे की मौत के बाद एक्शन, हरियाणा के सभी स्कूलों में ऑडिट की तैयारी!

Haryana school safety audit: हरियाणा में एक सरकारी स्कूल की मेहराब गिरने से एक 11…

Last Updated: October 8, 2026 15:47:23 IST