टीवी एक्ट्रेस अविका गोर यानी बालिका वधु की आनंदी खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में नजर आ रही हैं. इसी बीच खबर आई है कि अविका की तबीयत खराब है और वो अस्पताल में भर्ती हैं. उनके पति ने इस बारे में जानकारी दी है.
अविका गौर और मिलिंद चंदवानी
Avika Gaur: टीवी एक्ट्रेस अविका गोर खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में खतरनाक स्टंट के कारण चर्चा में बनी हुई हैं. इसी बीच खबर आई है कि वे अस्पताल में भर्ती हैं. उनके पति मिलिंद चंदवानी ने उनकी सेहत से जु़ड़ा अपडेट भी दिया है और बताया है कि उनकी हालत कैसी है. उन्होंने बताया कि अविका को पांच दिनों से तेज बुखार है. इसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके पति मिलिंद चंदवानी ने बताया कि उन्हें डेंगू हुआ है. साथ ही उन्होंने बीमार होने के बावजूद अपने काम के प्रति ज़िम्मेदारी निभाने के लिए उनकी तारीफ की. उन्होंने फ़ैन्स से अविका के जल्द ठीक होने के लिए दुआ करने की भी अपील की.
शुक्रवार को मिलिंद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके बताया कि अविका को डेंगू हुआ है. उन्होंने कहा, “अविका कल रात से अस्पताल में हैं. उन्हें पिछले पांच दिनों से 103-104 डिग्री बुखार था और पता है उन्होंने उन पांच दिनों में क्या किया? वह पहले एक प्रोजेक्ट के लिए गईं जहां दो दिन की शूटिंग बाकी थी. 104 डिग्री बुखार होने के बावजूद उन्होंने इतना अच्छा काम किया कि शूटिंग सिर्फ एक दिन में ही पूरी हो गई.”
उन्होंने आगे कहा, “फिर वह वापस आईं और उन्हें दो दिन का ब्रेक मिला. उन्होंने पूरा दिन आराम किया और दवाइयां लीं. वह चल-फिर या ठीक से खा भी नहीं पा रही थीं. उनका शूट पहले से फाइनल था और उन्हें अपनी बात की वैल्यू रखनी थी, जिसके कारण वो उसी बुखार में दिल्ली गईं और एक ऐड की शूटिंग की. उससे पहले उन्होंने अपना टेस्ट भी करवाया था. जब वह मुंबई लौटीं, तो हमने रिपोर्ट देखी और उसमें डेंगू निकला.
मिलिंद ने आगे कहा, “मैंने उनसे कई बार कहा कि प्रोड्यूसर समझ जाएंगे और हम इसे टाल सकते हैं लेकिन वह कहती रहीं, ‘किसी का नुकसान होगा, किसी का समय बर्बाद होगा, किसी के पैसे बर्बाद होंगे और मैं ऐसा नहीं चाहती. मैं जितना कर सकती हूं, उतना करूंगी.”
मिलिंद ने काम के प्रति अविका के समर्पण की तारीफ़ करते हुए कहा, “मुझे कभी समझ नहीं आया कि किसी को अपने काम के लिए इतना प्यार कहां से मिलता है. अपने काम के लिए उनके मन में जो सम्मान है और दूसरों के समय और संसाधनों की वह जो कद्र करती हैं, मुझे नहीं लगता कि इस इंडस्ट्री में बहुत से लोग ऐसा करते हैं. खैर, मैं आप सभी से गुज़ारिश करता हूं कि कृपया उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें. मुझे तुम पर गर्व है, अविका.”
यह कपल पहली बार हैदराबाद में कॉमन दोस्तों के ज़रिए मिला और बाद में साथ काम करते हुए उनके बीच नज़दीकियां बढ़ीं. अविका ने 2020 में सबके सामने अपने रिश्ते की पुष्टि की और मिलिंद को अपनी ‘ज़िंदगी का प्यार’ बताया. लगभग पांच साल तक डेट करने के बाद, अविका और मिलिंद ने जून 2025 में एक छोटे से समारोह में सगाई कर ली और बाद में शादी कर ली.
KBC 18 Kapila Taneja: KBC 18 में बिलासपुर की कपिला तनेजा ने अमिताभ बच्चन के…
Jai Jai Ram Song: रणबीर कपूर और यश स्टारर ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय…
IndiGo charges hike: IndiGo ने अपनी कई Ancillary Services के शुल्क में बढ़ोतरी की है.…
Parivartini Ekadashi 2026: परिवर्तिनी एकादशी 22 सितंबर 2026, मंगलवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता के…
Top 5 Fastest T20I Century: अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ महज 30 गेंदों में…
Abhishek Sharma 108 run: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा…