<

Rohan Kanhai Birthday Special: एबीडी-सूर्या से इस खिलाड़ी ने किया था 360 डिग्री शॉट्स का आविष्कार, जमीन पर लेटकर लगाता था शॉट

Rohan Kanhai Birthday Special: वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रोहन कन्हाई आज अपना 90वां जन्मदिन मना रहे हैं. साल 1975 में वह वर्ल्ड कप जीतने वाली वेस्टइंडीज की टीम का हिस्सा रहे थे. जानें कौन हैं सुनील कन्हाई...

Rohan Kanhai Birthday Special: आज के समय में कई खिलाड़ी क्रिकेट के मैदान में अनोखे शॉट लगाते हैं. खासकर टी20 क्रिकेट में 360 डिग्री शॉट लगाने के लिए एबी डिविलियर्स और सूर्यकुमार यादव जैसे बड़े खिलाड़ी मशहूर हैं. हालांकि इन खिलाड़ियों से दशकों पहले वेस्टइंडीज के दिग्गज प्लेयर ने इन शॉट्स का आविष्कार किया था. हम बात कर रहे हैं कैरिबियन खिलाड़ी रोहन कन्हाई की, जो आज अपना 90वां जन्मदिन मना रहे हैं. 26 दिसंबर, 1935 को महान खिलाड़ी रोहन कन्हाई का जन्म हुआ था, जो उस समय वेस्टइंडीज के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक थे. रोहन कन्हाई ने अपनी अनोखी बल्लेबाजी से लाखों क्रिकेट फैंस को अपना दीवाना बनाया था. इनमें से एक नाम भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मास्टर सुनील गावस्कर का भी शामिल है. सुनील गावस्कर कैरेबियाई बल्लेबाज रोहन कन्हाई से काफी प्रभावित रहे हैं.
रोहन कन्हाई ने 1950 के दशक में अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने कई मैचों में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की कमान भी संभाली है. इसके अलावा रोहन कन्हाई साल 1975 के उद्घाटन क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली वेस्टइंडीज टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे. उन्होंने फाइनल में फिफ्टी भी लगाई थी. 

भारतीय मूल के हैं रोहन कन्हाई

रोहन कन्हाई भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं. आजादी से पहले ही ब्रिटिश राज में रोहन के पूर्वज गुयाना में जाकर बस गए थे. इसकी वजह से वहां पर ही रोहन का जन्म हुआ था. रोहन कन्हाई को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था. समय बीतने के साथ ही उनकी रूचि क्रिकेट में बढ़ने लगी. उस समय वेस्टइंडीज में क्रिकेट का रोमांच चरम पर था. ऐसे में रोहन कन्हाई ने भी क्रिकेट में करियर बनाने का फैसला लिया. जब वह स्कूल क्रिकेट टीम में शामिल हुए, तब वह बिना ग्लव्स और पैड पहने ही बैटिंग करते थे.

उन्होंने 4 सालों तक स्कूल टीम की ओर से जमकर रन बनाए. वह एक कमाल के फील्डर थे और उस समय के खिलाड़ियों में बेहतरीन विकेटकीपरों में गिने जाते थे. दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज रोहन ने साल 1957 में टेस्ट मैच में डेब्यू किया. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेला, जिसमें उन्होंने 43 रन ही बनाए. इसके बाद साल 1958 में कन्हाई ने कोलकाता में भारत के खिलाफ दोहरा शतक लगाया दिया, जो उनके क्रिकेट करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई. इसके बाद वह लगातार रन बनाते गए.

अनोखे शॉट्स का किया आविष्कार

रोहन कन्हाई वेस्टइंडीज ही नहीं, बल्कि दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते थे. उन्होंने क्रिकेट में कई अनोखे शॉट्स का आविष्कार किया, जिन्हें आज के जमाने में 360 डिग्री शॉट्स के रूप में जाना जाता है. कन्हाई बल्लेबाजी के दौरान लेटकर शॉट मारते थे, जिन्हें ‘फॉलिंग स्वीप शॉट’ कहा जाता है. यह स्वीप शॉट की तरह है, लेकिन रोहन इस शॉट को काफी ज्यादा परफेक्शन के साथ खेलते थे. शॉट लगाते समय वह क्रीज पर लेट जाते. रोहन कन्हाई से पहले क्रिकेट इतिहास में किसी खिलाड़ी ने ऐसा शॉट नहीं खेला था. क्रिकेट के उस दौर में कई युवा खिलाड़ी रोहन कन्हाई की बल्लेबाजी से प्रभावित हुए. इनमें सुनील गावस्कर जैसे भारतीय दिग्गज का भी नाम शामिल है.

कैसा रहा है इंटरनेशनल करियर?

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज रोहन कन्हाई का इंटरनेशनल करियर काफी शानदार रहा है. उन्होंने साल 1957 से लेकर 1974 तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला. इस दौरान कन्हाई ने कुल 79 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 47.53 की औसत से 6,227 रन बनाए. इसमें 15 शतक और 28 अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा कन्हाई ने वनडे क्रिकेट में 7 मैच खेले हैं, जिसमें 164 रन बनाए. बता दें कि जब तक वनडे क्रिकेट पॉपुलर होना शुरू हुआ, तब तक कन्हाई रिटायरमेंट ले चुके थे. वहीं, फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात करें, तो कन्हाई ने कुल 421 FC मैच खेले हैं. इस दौरान कन्हाई के बल्ले से कुल 29,250 रन निकले हैं. वहीं, लिस्ट-ए क्रिकेट में कन्हाई के नाम 159 मैचों में 4,769 रन दर्ज हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST