<

तान्या मित्तल के शहर ग्वालियर में सिंगर कैलाश खेर क्यों हुए नाराज, बोले-‘आप जानवरों जैसा व्यवहार कर रहे हैं’

बिग बॉस विनर तान्य मित्तल के शहर ग्वालियर में कैलाश खेर के शो के दौरान अचानक भीड़ बेकाबू हो गई. भीड़ बैरीकेड्स तोड़कर गायक के पास स्टेज तक पहुंच गई.

Kailash Kher: Bigg Boss 19 में पूरे 18 सप्ताह तक छाई रहीं कंटेस्टेंट तान्या मित्तल लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. ग्वालियर शहर (मध्य प्रदेश) की रहने वाली तान्या मित्तल ने पिछले दिनों अपना घर भी मीडिया को दिखाया इसके बाद से ग्वालियर शहर चर्चा में है. इससे पहले इंफ्लूएंस तान्या मित्तल का एक डांस वीडियो भी वायरल हो रहा है. इस बीच बिग बॉस 19 में टॉप-5 में पहुंचने वालीं तान्या मित्तल के शहर ग्वालियर में नामी बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर (Bollywood Singer Kailash Kher) के म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान जमकर हंगामा हुआ. यहां पर पब्लिक इस कदर बेकाबू हुई कि ईवेंट ही रद्द बंद कर देना पड़ा. गुस्साई पब्लिक ने बैरिकेड्स तक तोड़ डाले. इस दौरान नाराज कैलाश खेर ने भीड़ से यहां तक दिया-”आप जानवरों जैसा व्यवहार कर रहे हैं.’  

ईवेंट के दौरान बेकाबू हुई पब्लिक

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में आयोजित मशहूर बॉलीवुड सिंगर और पद्मश्री से सम्मानित कैलाश खेर के लाइव शो के दौरान अचानक पबल्कि भड़क गई. हंमामे के दौरान पब्लिक अचानक बेकाबू हो गई. तोड़ फोड़ पर उतारू के उग्र होने के बाद कैलाश खेर को बीच में ही अपनी परफॉर्मेंस रोकनी पड़ी. पब्लिक बैरिकेड्स तोड़कर सिंगर के पास स्टेज तक जा पहुंची. हालात और सिंगर की सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षा कारणों के चलते शो को बीच में ही बंद करना पड़ा. 

फैन्स ने तोड़ डाली बैरिकेड

यहां पर बता दें कि क्रिसमस गुरुवार (25 दिसंबर, 2025) को ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के मेला मैदान में आयोजन हुआ था. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति दे रहे थे. शो के दौरान अचानक दर्शकों की भीड़ बैरीकेड तोड़ते हुए स्टेज की ओर बढ़ने लगी. इसके बाद आयोजन स्थल पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया.

‘आप जानवरों जैसा व्यवहार कर रहे हैं’

भीड़ बैरिकेड्स तोड़ते हुए स्टेज की ओर बढ़ने लगी. इस पर सहमे कैलाश खेर ने गाना रोक दिया. हालात बेकाबू देखकर सिंगर कैलाश खेर ने भीड़ से कहा- ‘आप जानवरों जैसा व्यवहार कर रहे हैं, प्लीज ऐसा मत कीजिए’ सिंगर की अपील भी रंग नहीं लाई और हंगामा जारी है. इस पर उन्होंने कार्यक्रम बंद कर दिया. यहां पर बता दें कि कैलाश खेर जाने-माने सिंगर हैं. उन्होंने बाहुबली समेत कई फिल्मों में गाने गए हैं. इसके अलावा उनके भजन भी काफी मशहूर हैं. जब भी वह किसी आयोजन में पहुंचते हैं तो भीड़ उन्हें सुनने के लिए जरूर आती है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST