<
Categories: मनोरंजन

‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ने किया धमाका या हुई फुस्स? जानिये क्या रहा पब्लिक का रिएक्शन और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri: क्रिटिक्स के मुताबिक ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ एक फ्रेश, रोमांटिक और यंग लव स्टोरी है. हिंसक फिल्म 'धुरंधर' की तुलना में इसे दर्शक तरजीह दे सकते हैं.

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri: सिनेमा हॉल में एक ओर जहां रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना और संजय समेत फिल्म ‘धुरंधर’ धमाल कर रही है, तो वहीं कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक लव स्टोरी ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ने भी दस्तक दे दी है. ‘धुरंधर’ फिल्म में बेतहाशा खून-खराबा और हिंसा है, ऐसे में साल की मच अवेटेड रोमांटिक फिल्मों में से एक ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ एक तरह से सुहानी हवा के एक खूबसूरत झोके की तरह है, जो दर्शकों-युवा दिलों की धड़कनों को बढ़ा सकता है. आदित्य धर निर्देशित ‘Dhurandhar’ फिल्म की सुनामी में फिल्म ‘तू मेरी, मैं तेरा…’ का क्या होगा? कैसी रही कार्तिक-अनन्या की फिल्म की कमाई? क्या रहा जनता का फैसला? इस स्टोरी में आपको हर सवाल का जवाब मिलेगा?

फिल्म ‘धुरंधर’ की सुनामी के बीच मेकर्स ने बोल्ड फैसला लिया और ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ने गुरुवार (25 दिसंबर, 2025) को सिनेमाघरों में दस्तक भी दे दी. इसी के साथ इसका फर्स्ट रिव्यू भी आ गया है. जानते हैं ये फिल्म कैसी है? और कैसा काम किया है-कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने. देश के जाने-माने फिल्म आलोचक उमैर संधू की मानें तो ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ अच्छी फिल्म है. इसमें कॉमेडी के साथ-साथ लव का तड़का लोगों को पसंद आ सकता है. क्रिसमस के साथ-साथ ठंड की छुट्टियां भी कहीं-कहीं घोषित कर दी गई है, तो ऐसे में इस फिल्म को देखना तो बनता है. उमैर संधू ने तो फिल्म की तारीफ करते हुए इसे 5 में से 4 स्टार दिया है. उन्होंने  फिल्म को ‘क्लासी और क्रेज़ी रोमांटिक कॉमेडी’ बताया है.

पहले दिन कितना किया कलेक्शन

फिल्म आलोचक उमैर संधू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा- ‘पहला रिव्यू 2025 की क्लासी और क्रेज़ी रोमांटिक कॉमेडी है- तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’. उनके मुताबिक, आर्यन कार्तिक और अनन्या पांडे ने पूरी फिल्म में एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है. सपोर्टिंग कलाकारों ने भी बेहतरीन अभिनय किया है. इसे ज़रूर देखें!’ इसके साथ ही उन्होंने सेकेंड हाफ की जमकर तारीफ की है.  उन्होंने कहा कि यह फिल्म दर्शकों को सिनेमा हाल में बांधे रखती है.  ओपनिंग डे पर इसने 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. एक तरह से अच्छा कलेक्शन कहा जा सकता है. शुक्रवार और शनिवार के अलावा रविवार को वीकेंड पर फिल्म को दर्शक मिलने. हां नए साल पर भी ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को पब्लिक का अच्छा रिस्पॉस मिल सकता है. 

150 करोड़ रुपये में बनी है फिल्म

 यहां पर बता दें कि समीर विद्वान का ‘दोस्ताना 2’ को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में करण जौहर और कार्तिक आर्यन के साथ काम किया है. कहा जा रहा है कि ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का बजट 150 रुपये के आसपास है.  

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 Mistake: बिग बॉस-19 में हो गई इतनी बड़ी गलती! जानकर आप भी पीट लेंगे अपना माथा; सलमान खान भी नहीं पकड़ पाए चूक

नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ भी आए पसंद

बताया जा रहा है कि दर्शकों की राय में भी कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक लव स्टोरी ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ एक हल्की-फुल्की, यंग और विजुअली रिफ्रेशिंग फिल्म है. बताया जा रहा है कि आगरा की रहने वाली रूमी (अनन्या पांडे) है, जो 90 के दशक जैसी क्लासिक लव स्टोरी का सपना देखती है. इसके बाद की कहानी और फिल्म के बारे में जानने के लिए लोगों को सिनेमा हॉल ही जाना होगा.  वहीं, सपोर्टिंग कास्ट में नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ ने अपनी-अपनी भूमिकाओं के साथ पूरा न्याय किया है. 

यह भी पढ़ें:  Akshara Singh Bhojpuri Song: सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रहा अक्षरा सिंह का नया गाना, आप भी देखकर बोलेंगे-वाह

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST