Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर ने 1 अप्रैल को अपने दोस्त के मजेदार प्रैंक किया. उन्होंने नकली सचिन तेंदुलकर के साथ मिलकर अपने दोस्त को अप्रैल फूल बनाया. सचिन ने इसका मजेदार वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. देखें वीडियो...
सचिन तेंदुलकर ने अपने दोस्त के साथ किया प्रैंक.
Sachin Tendulkar Prank His Friend: भारत के महान बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहते हैं. सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने दोस्त के साथ प्रैंक करते दिखाई देते हैं. दरअसल, 1 अप्रैल को फूल डे (Fool Day) मनाया जा रहा है. ऐसे में सचिन तेंदुलकर ने अपने दोस्त के साथ मस्ती करने का प्लान बनाया. इसके लिए मास्टर ब्लास्टर ने नकली सचिन तेंदुलकर की मदद ली. वीडियो में देखा जा सकता है कि सचिन तेंदुलकर के साथ एक उनके जैसे ही दिखने वाले शख्स है. उन्होंने अपने जैसे हुबहू दिखने वाले शख्स को कमरे में बैठा दिया. इसके बाद जब सचिन तेंदुलकर का दोस्त वहां पर पहुंचा, तो नकली सचिन को देखकर चौंक गया. दरअसल, सचिन तेंदुलकर के दोस्त उनसे मिलने के लिए आए थे. देखें कैसे सचिन ने अपने दोस्त को अप्रैल फूल बनाया.
दरअसल, सचिन तेंदुलकर ने अपनी जगह उनके जैसे दिखने वाले नकली सचिन को कमरे में बैठा दिया. इसी दौरान सचिन तेंदुलकर के दोस्त उनसे मिलने के लिए आए. वह सीधे जाकर नकली सचिन को पीछे से मिलते हैं, लेकिन तभी नकली सचिन तेंदुलकर उठ कर खड़े हो जाते हैं. यह देखकर सचिन तेंदुलकर के दोस्त चौंक जाते हैं और सॉरी बोलने लगते हैं. वहीं, नकली सचिन तेंदुलकर उन पर गुस्सा करने की एक्टिंग करते दिखाई देते हैं. इसके बाद पीछे से सचिन तेंदुलकर खुद एंट्री करते हैं, जिसके बाद सभी लोग हंसने लगते हैं. सचिन तेंदुलकर ने इस प्रैंक का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन में सचिन ने लिखा, ‘अगर आपने उनके साथ कोई प्रैंक नहीं किया तो क्या वे सच में आपके दोस्त हैं?’ नीचे देखें वीडियो…
सचिन तेंदुलकर के करियर की बात करें, तो वह दुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार हैं. सचिन तेंदुलकर दुनिया के पहले और इकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक लगाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर ने 200 मुकाबले खेले, जिनमें उनके बल्ले से 51 शतक और 68 अर्धशतक आए. सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सभी फॉर्मेट में मिलाकर 34,357 रन बनाए हैं.
ईरान ने बहरीन में Amazon के ठिकानों पर हमला कर टेक जगत में खलबली मचा…
Vaishakh Vrat List 2026: वैशाख माह 2026 की शुरुआत और अंत की तारीख, इसके त्योहार…
LSG vs DC Playing XI: दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला एकाना स्टेडियम…
Rajkummar Rao: भारत के दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक बन रही है. इस फिल्म…
असम विधानसभा चुनाव 2026 में आम विकास मुद्दों के साथ ही मियां, लव जिहाद और…
भारत सरकार ने अब टैक्स सिस्टम में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है. अब…