<

अवॉर्ड लेने जा रहे थे सैमसन, केएल राहुल ने लगाई आवाज, लाइन तोड़ सीने से लगे संजू, VIDEO

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के वार्षिक नमन अवॉर्ड्स समारोह में एक ऐसा पल देखने को मिला जिसने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के वार्षिक नमन अवॉर्ड्स समारोह में एक ऐसा पल देखने को मिला जिसने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया. इवेंट के दौरान भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और स्टार खिलाड़ी केएल राहुल के बीच हुई मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें सैमसन लाइन तोड़कर केएल राहुल से मिलते हुए नजर आए. वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है.
दरअसल, इस इवेंट में हाल ही में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को मंच पर सम्मानित किया जा रहा था. टीम के खिलाड़ी एक-एक कर स्टेज की ओर जा रहे थे और हॉल में मौजूद लोग तालियां बजाकर उनका स्वागत कर रहे थे. इसी दौरान केएल राहुल अपनी सीट से खड़े होकर खिलाड़ियों के लिए तालियां बजाते नजर आए. जब संजू सैमसन अपने साथियों के साथ मंच की ओर बढ़ रहे थे, तभी राहुल ने उन्हें आवाज लगाई.


 

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

राहुल की आवाज सुनते ही सैमसन तुरंत रुक गए और उनकी तरफ मुड़ गए. इसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को गले लगाया. यह छोटा-सा लेकिन भावुक पल कैमरे में कैद हो गया और कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फैंस को दोनों खिलाड़ियों के बीच की यह दोस्ती और सम्मान काफी पसंद आया. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि भारतीय टीम के खिलाड़ियों के बीच शानदार तालमेल और भाईचारा देखने को मिलता है.
 

कई पूर्व क्रिकेटर्स भी थे मौजूद

नमन अवॉर्ड्स कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई दिग्गज खिलाड़ी, पूर्व क्रिकेटर और अधिकारी भी मौजूद थे. इस समारोह में पिछले साल शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया. साथ ही अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उनकी उपलब्धियों को सराहा गया.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

रणबीर की बेटी राहा को रामायण में कैसे हुई दिलचस्पी ? एक्टर ने खुद किया खुलासा

Ramayana:रणबीर कपूर ने बताया कि यह फिल्म घर पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई…

Last Updated: April 6, 2026 08:53:01 IST

LPG Price: छोटा पैकेट बड़ा धमाका! अप्पू सिलेंडर ने दिखाए असली रंग, कैसे बड़े की कीमतों को भी किया फेल?

LPG Small Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में LPG…

Last Updated: April 6, 2026 08:27:43 IST

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST