<

ईशान किशन चोटिल, अभिषेक शर्मा बीमार… नामीबिया मैच में संजू सैमसन को मिलेगा मौका! कौन बनेगा ओपनिंग पार्टनर?

IND vs NAM: अभिषेक शर्मा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, लेकिन उनके खेलने पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. अगर वह पूरी तरह फिट नहीं होते हैं, तो नामीबिया के खिलाफ मैच से संजू सैमसन उनकी जगह खेलते दिखाई दे सकते हैं.

IND vs NAM: भारतीय टीम गुरुवार (12 फरवरी) को नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में अपना दूसरा मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया नामीबिया को हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल करना चाहेगी. इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में कई बदलाव नजर आ सकते हैं, जिसको लेकर ड्रेसिंग रूम में थोड़ी टेंशन चल रही है. दरअसल, बाएं हाथ के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अभी पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं. पेट में इन्फेक्शन होने की वजह से अभिषेक शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, लेकिन उनके खेलने पर सस्पेंस बरकरार है. अगर अभिषेक शर्मा पूरी तरह से फिट नहीं हो पाते हैं, तो संजू सैमसन भारत के लिए ईशान किशन के साथ ओपनिंग करते दिखाई दे सकते हैं.

ईशान को भी लगी चोट

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को भी प्रैक्टिस मैच के दौरान चोट लग गई. दिल्ली में प्रैक्टिस सेशन के दौरान ईशान किशन नेट्स में जसप्रीत बुमराह का सामना कर रहे थे. इस दौरान वह अच्छे लय में दिखाई दे रहे थे, लेकिन बुमराह की खतरनाक यॉर्कर ने उनके पैर पर लग गई. इससे ईशान किशन को काफी तकलीफ हुई. वे मैदान पर लंगड़ाते हुए दिखाई दिए. हालांकि ईशान किशन दोबारा बल्लेबाजी करने के लिए आए, लेकिन उनका प्रैक्टिस सेशन ज्यादा देर तक नहीं चला.

वहीं, जसप्रीत बुमराह पिछले 2 दिनों से लगातार तेज गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. यूएसए के खिलाफ पहले मैच में उन्हें आराम दिया गया था. वहीं, अब नामीबिया के खिलाफ उनकी वापसी हो सकती है, जिससे पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मुकाबले से पहले उनकी प्रैक्टिस हो जाएगी.

क्या वाशिंगटन सुंदर करेंगे ओपनिंग?

अभिषेक शर्मा की फिटनेस को लेकर अभी तक कोई ताजा अपडेट नहीं आया है. वहीं, ईशान किशन के खेलने पर संशय बरकरार है. ऐसे में अगर दोनों ओपनर बल्लेबाज उपलब्ध नहीं होंगे, तो टीम मैनेजमेंट को नई योजना तैयार करनी होगी. अगर ऐसा होता है, तो पहले ओपनर के संजू सैमसन की जगह फिक्स हो जाएगी, जबकि दूसरे ओपनर के तौर पर वाशिंग्टन सुंदर खेलते दिखाई दे सकते हैं. सुंदर हाल ही में चोट से उबरकर वापस आए हैं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट इस योजना पर विचार कर रही है. हालांकि अंतिम फैसला टॉस से पहले लिया जाएगा.

संजू सैमसन को मिलेगा मौका

अगर अभिषेक शर्मा नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले पूरी तरह फिट नहीं हो पाते हैं, तो संजू सैमसन के लिए टी20 वर्ल्ड डेब्यू का रास्ता साफ हो जाएगा. अभिषेक शर्मा की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन भारत के रिजर्व ओपनर के तौर पर पहली पसंद हैं. यूएसए के खिलाफ पहले मुकाबले में संजू को ड्रॉप कर दिया गया था, लेकिन अब वह अभिषेक शर्मा की जगह ले सकते हैं. पिछले दो दिनों से संजू सैमसन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खूब पसीना बहा रहे हैं. वह लगातार नेट में बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने लंबे नेट सेशन किए, खासकर बुधवार को संजू ने जसप्रीत बुमराह का सामना किया. ऐसे में माना जा रहा है कि संजू सैमसन नामीबिया के खिलाफ ओपनिंग करने के लिए मैदान पर उतरेंगे.

नामीबिया के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग-11

ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन/अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST