पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने लंका प्रीमियर लीग में इम्पैक्ट प्लेयर विवाद के बाद एंटी करप्शन यूनिट से शिकायत की है. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें मैच में खेलने का भरोसा दिया गया था, लेकिन अंतिम सूची में उनका नाम शामिल नहीं किया गया. इस बीच एलपीएल पहले से ही मैच फिक्सिंग विवाद और जाफना किंग्स के पूर्व मालिक मंजोत कालरा की गिरफ्तारी के कारण सुर्खियों में बना हुआ है.
शाहीन अफरीदी ने LPL में किसे दी धमकी?
एलपीएल ने गलती मानी, शाहीन अफरीदी ने जारी रखा टूर्नामेंट
बाद में एलपीएल की ओर से स्पष्ट किया गया कि यह पूरी घटना गलत टीम शीट जमा होने की वजह से हुई. इसके बाद शाहीन अफरीदी ने टूर्नामेंट में बने रहने का फैसला किया. उन्होंने अब तक खेले तीन मुकाबलों में क्रमशः 1/41, 2/34 और 1/32 का प्रदर्शन किया है. हालांकि यह विवाद पूरे टूर्नामेंट में चर्चा का विषय बन गया है और लीग के संचालन पर भी सवाल उठने लगे हैं.
मैच फिक्सिंग विवाद से पहले ही घिरा हुआ है एलपीएल
इस साल लंका प्रीमियर लीग पहले से ही कई विवादों में घिरी हुई है. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले जाफना किंग्स के पूर्व मालिक और भारत की अंडर-19 टीम के पूर्व क्रिकेटर मंजोत कालरा को कथित मैच फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था. जांच एजेंसियों का आरोप है कि उन्होंने भानुका राजपक्षे, दुनिथ वेल्लालागे और अविष्का फर्नांडो को मैच के नतीजे प्रभावित करने के लिए 30 हजार अमेरिकी डॉलर से अधिक की पेशकश की थी. खिलाड़ियों की सूचना के बाद जांच एजेंसियों ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया. ऐसे में इस बार एलपीएल में एंटी करप्शन से जुड़े मामले सबसे बड़ी चर्चा का विषय बने हुए हैं.
Kanpur female boxer death: कानपुर के महाराजपुर में हाईवे किनारे 26 वर्षीय महिला बॉक्सर और…
Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…
Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…
Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…
UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…