एलपीएल ने गलती मानी, शाहीन अफरीदी ने जारी रखा टूर्नामेंट
बाद में एलपीएल की ओर से स्पष्ट किया गया कि यह पूरी घटना गलत टीम शीट जमा होने की वजह से हुई. इसके बाद शाहीन अफरीदी ने टूर्नामेंट में बने रहने का फैसला किया. उन्होंने अब तक खेले तीन मुकाबलों में क्रमशः 1/41, 2/34 और 1/32 का प्रदर्शन किया है. हालांकि यह विवाद पूरे टूर्नामेंट में चर्चा का विषय बन गया है और लीग के संचालन पर भी सवाल उठने लगे हैं.
मैच फिक्सिंग विवाद से पहले ही घिरा हुआ है एलपीएल
इस साल लंका प्रीमियर लीग पहले से ही कई विवादों में घिरी हुई है. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले जाफना किंग्स के पूर्व मालिक और भारत की अंडर-19 टीम के पूर्व क्रिकेटर मंजोत कालरा को कथित मैच फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था. जांच एजेंसियों का आरोप है कि उन्होंने भानुका राजपक्षे, दुनिथ वेल्लालागे और अविष्का फर्नांडो को मैच के नतीजे प्रभावित करने के लिए 30 हजार अमेरिकी डॉलर से अधिक की पेशकश की थी. खिलाड़ियों की सूचना के बाद जांच एजेंसियों ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया. ऐसे में इस बार एलपीएल में एंटी करप्शन से जुड़े मामले सबसे बड़ी चर्चा का विषय बने हुए हैं.