Ind vs Pak: भारत-पाक मैच को लेकर स्पिन गेंदबाजों को लेकर खूब चर्चा हो रही है. हालांकि इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों को पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. जानें वजह...
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी.
Ind vs Pak: क्रिकेट फैंस का इंतजार लगभग खत्म हो चुका है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला शुरू होने में सिर्फ कुछ ही घंटों का समय बचा है. इस मुकाबले से पहले पाकिस्तानी के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक को लेकर खूब चर्चा हो रही है. माना जा रहा है कि उस्मान तारिक भारतीय बल्लेबाजों के सामने पाकिस्तान का ट्रंप कार्ड साबित हो सकता है. इन चर्चाओं के बीच पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को लेकर ज्यादा बात नहीं रही है. हालांकि भारतीय टीम के खिलाड़ी शाहीन अफरीदी को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने कई मौकों पर भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया है. वह पावरप्ले में अपनी घातक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. पिछले कुछ समय से शाहीन अफरीदी लय में नहीं दिखाई दे रहे हैं, लेकिन वो अपने दिन पर दुनिया के किसी भी बल्लेबाज को परेशान करने की ताकत रखते हैं. आइए जानते हैं कि कैसे शाहीन अफरीदी भारतीय बल्लेबाजों के लिए खतरा बन सकते हैं.
शाहीन शाह अफरीदी की पावरप्ले में नई गेंद से विकेट चटकाने की काबिलियत रखते हैं. वह अपने पहले ही ओवर में विकेट लेने के लिए जाने जाते हैं. शाहीन ने टी20 इंटरनेशनल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा 25 विकेट चटकाए हैं. साल 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में में जब भारत को पाकिस्तान के सामने हार मिली थी, उस मैच में शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट चटकाए थे. इस मुकाबले में शाहीन ने शुरुआत में ही केएल राहुल, रोहित शर्मा और विराट कोहली को आउट कर दिया था. ऐसे में वह इस मुकाबले में भी नई गेंद से घातक साबित हो सकते हैं.
शाहीन अफरीदी नई गेंद को तेजी से अंदर लाने की काबिलियत रखते हैं. उनकी इनस्विंगिंग यॉर्कर गेंद दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए घातक मानी जाती है. इससे वह बल्लेबाजों को एलबीडब्ल्यू आउट करने का मौका बनाते हैं. साथ ही वह 140 से ज्यादा की स्पीड से गेंदबाजी करते हैं, जो उन्हें और भी घातक बनाता है.
भारत-पाक मैच के इहितास पर नजर डालें, तो भारत का टॉप ऑर्डर अक्सर बाएं हाथ के गेंदबाजों (ट्रेंट बोल्ट, मिचेल स्टार्क और शाहीन अफरीदी) के सामने संघर्ष करते दिखाई दिया है. खासकर दाएं हाथ के बल्लेबाज बाएं हाथ के गेंदबाजों के सामने बड़ी चुनौती बनकर सामने आते हैं. शाहीन अफरीदी की हाईट ज्यादा होने से उनकी रिलीज प्वाइंट ऊपर रहता है, जिससे वे सटीक एंगल से गेंदबाजी करते हैं. हालांकि राहत की बात यह है कि मौजूदा भारतीय टीम में ज्यादातर बाएं हाथ के ही बल्लेबाज हैं.
शाहीन अफरीदी सिर्फ अपनी स्पीड पर ही निर्भर नहीं करते हैं. उनके पास कलाई का इस्तेमाल करके गेंद को दोनों ओर स्विंग कराने की क्षमता है. इसके अलावा वे सटीक यॉर्कर और धीमी कटर गेंद डालने में भी माहिर हैं.
शाहीन अफरीदी के पास भारत के खिलाफ मैच खेलने का अच्छा-खासा अनुभव है. साथ ही उनके इंटरनेशनल करियर भी शानदार रहा है. शाहीन ने 100 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 7.75 की इकॉनमी से 130 विकेट चटकाए हैं. अपने इस अनुभव का इस्तेमाल करते शाहीन अफरीदी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…