<

‘ठीक से खेलो या…’ भारत-पाकिस्तान मैच से पहले संजय मांजरेकर का विस्फोटक बयान, टीम इंडिया को तगड़ा लताड़ा

India vs Pakistan Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान मैच से पहले टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा कि हाथ न मिलाना कितनी बेवकूफी भरी बात है. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि हाथ न मिलाने का रवैया भारत जैसे देश के लिए ठीक नहीं है.

Sanjay Manjrekar Statement: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप ए का मैच शुरू होने में बस कुछ ही घंटें का समय बचा है. हर कोई यह सवाल पूछ रहा है कि क्या टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा एक दूसरे से हाथ मिलाएंगे. दोनों टीमें हाल ही में एशिया कप 2025 में तीन बार मिली थीं, लेकिन तीनों मैच में भारत और पाकिस्तान के कप्तान ने एक दूसरे हाथ नहीं मिलाया.

एशिया कप में भारत को मिली जीत के बाद भारतीय टीम ने पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी तक लेने से मना कर दिया. अब एक बार फिर भारत और पाकिस्तान आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आमने-सामने होगी. ऐसे में ये सवाल फिर से उठने लगी है कि क्या भारत और पाकिस्तान के कप्तान एक दूसरे से हाथ मिलाएंगे?

संजय मांजरेकर ने क्या कहा?

अब आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप मैच से पहले भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने सूर्यकुमार की लीडरशिप वाली मौजूदा भारतीय लाइनअप की हाथ न मिलाने के रवैये पर आलोचना की. उन्होंने कहा कि विरोधी टीम के साथ पारंपरिक हाथ न करने का मौजूदा रवैया भारत जैसे देश के लिए ठीक नहीं है. इसके अलावा, उन्होंने मौजूदा टीम को कुछ सलाह भी दी, कहा कि खेल को सही भावना से खेलना चाहिए और अगर यह मुमकिन नहीं है, तो बिल्कुल नहीं खेलना चाहिए.

Ind vs Pak: भारत के टॉप ऑर्डर के लिए कैसे ‘खतरा’ बनेंगे शाहीन अफरीदी? 5 प्वाइंट में समझिए

टीम इंडिया के कप्तान ने क्या कहा?

मांजरेकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह ‘हाथ न मिलाना’ कितनी बेवकूफी भरी बात है जो इंडिया ने शुरू की है. यह हमारे जैसे देश के लिए ठीक नहीं है. या तो खेल की भावना के हिसाब से ठीक से खेलो या बिल्कुल मत खेलो. शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से एक दिन पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार से पूछा गया कि क्या हाथ मिलाने को लेकर रविवार को भी यही स्थिति रहेगी. सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आप 24 घंटे में देखेंगे. 24 घंटे इंतज़ार करें. अच्छा खाएं, अच्छी नींद लें, कल देखेंगे.

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने क्या कहा?

दूसरी ओर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि इंडिया क्या करने का फैसला करता है और उन्होंने खेल को सही भावना से खेलने की जरूरत पर भी जोर दिया. जब उनसे पूछा गया कि अगर इंडिया हाथ मिलाने का ऑफर दे तो क्या उनकी टीम हाथ मिलाएगी, तो आगा ने कहा कि हम कल देखेंगे. 

IND vs PAK: अभिषेक बनाम शाहीन, तो बुमराह बनाम साहिबजादा… भारत-पाक मैच में ‘सुपर बैटल’ पर रहेंगी फैंस की नजरें

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST