Shashi Tharoor And Gautam Gambhir: गौतम गंभीर को मिला शशि थरूर का राजनीतिक समर्थन, बोले यह काम प्रधानमंत्री के बाद सबसे मुश्किल काम है, कोच बनना आसान नहीं है.
Shashi Tharoor And Gautam Gambhir
Shashi Tharoor And Gautam Gambhir: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर का बयान सामने आया है. उन्होंने गौतम गभीर की तारीफ करते हुए उनके काम को प्रधानमंत्री के बाद दूसरा सबसे मुश्किल काम बताया है.
कांग्रेस सांसद शशि थरूर नागपूर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले T-20 से पहले वर्तमान कोच गौतम गंभीर से मिले. उन्होंने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म ‘X’ पर, गौतम गंभीर के साथ मिलने की एक फोटो साझा करते हुए, भारतीय क्रीकेट टीम को संभालने और चुनौतियों पर जोर दिया है. उन्होंने गौतम गंभीर को अपना पुराना दोस्त भी बताया.
उन्होंने लिखा, नागपुर में, मैंने अपने पुराने दोस्त @GautamGambhir के साथ एक अच्छी और खुलकर बातचीत की, जो PM के बाद भारत में सबसे मुश्किल काम करने वाले इंसान हैं! लाखों लोग रोज उनके फैसलों पर सवाल उठाते हैं, लेकिन वह शांत रहते हैं और बिना डरे आगे बढ़ते रहते हैं. उनकी शांत दृढ़ता और काबिल लीडरशिप के लिए तारीफ। उन्हें आज से ही सभी सफलताओं के लिए शुभकामनाएँ.
इस पोस्ट के बाद भारतीय कोच गौतम गंभीर ने इसका जवाब दिया है, जवाब में उन्होंने शुक्रिया किया, उन्होंने लिखा बहुत-बहुत धन्यवाद डॉ.
@ShashiTharoor! जब सब कुछ शांत हो जाएगा, तो एक कोच की कथित “असीमित अथॉरिटी” के बारे में सच्चाई और लॉजिक साफ हो जाएगा। तब तक मुझे इस बात पर हंसी आ रही है कि मुझे अपने ही लोगों के खिलाफ खड़ा किया जा रहा है जो सबसे अच्छे हैं!
ऐसा कहने के पीछ उनका पहले का पुराना विवाद भी है. दरअसल कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के हेड कोच गौतम गंभीर के साथ रिश्ते ठीक हालत में नहीं हैं.
बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने साफ तौर पर कहा कि विराट और रोहित, क्रिकेट फॉर्मेट के बारे में बातचीत करते रहते हैं. टीम की प्लानिंग में योगदान देते हैं, रणनीति बनाने में मदद करते हैं और अपना अनुभव भी साझा करते हैं.
बिहार शरीफ में लॉक स्कॉर्पियो की लाइव चोरी का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो!…
Harish Rana Organ Donation: गाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा अब इस दुनिया में नहीं…
West Bengal Election 2026: क्या बंगाल चुनाव में दिखेगा लिएंडर पेस का जलवा? BJP के…
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने रिंकू…
सूरत (गुजरात), मार्च 24: शहर की प्रतिष्ठित संस्था काभा एविएशन अकैडमी ने सफलता पूर्वक अपने…
RCB चैंपियंस का नया दौर! 17,000 करोड़ की डील के साथ बिड़ला ग्रुप के नाम…