<

Shikhar-Yuvraj Dance: 10 साल बाद फिर वही मंजर! युवी और धवन का भांगड़ा देख फैंस हुए इमोशनल, वायरल हो गई ये रील!

Shikhar Dhawan Wedding: शिखर धवन की शादी में युवराज सिंह ने किया कुछ ऐसा कि 2016 की यादें ताजा हो गईं! आखिर 10 साल बाद दोनों ने कौन सा वायरल लम्हा फिर से जिया? देखिए ये अनदेखा वीडियो...

Shikhar Dhawan Wedding: भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और आइरिश एग्जीक्यूटिव सोफी शाइन की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. 21 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में एक भव्य समारोह में दोनों शादी के बंधन में बंधे. शादी की रस्मों के बाद, इस नवविवाहित जोड़े ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ रिसेप्शन पार्टी में जमकर जश्न मनाया. इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेट जगत की दिग्गज हस्तियों के साथ-साथ सिंगर-एक्टर हार्डी संधू और स्पोर्ट्स एंकर शेफाली बग्गा भी नजर आए.

शेफाली बग्गा ने अपने इंस्टाग्राम पर इस रिसेप्शन की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. एक फोटो में वो दूल्हा-दुल्हन के साथ नजर आ रही हैं. शिखर धवन जहाँ ब्लैक सूट में काफी जंच रहे थे, वहीं सोफी व्हाइट स्कर्ट और भारी कढ़ाई वाले क्रॉप टॉप में बेहद प्यारी लग रही थीं. शेफाली ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा, ‘ढेर सारी शुभकामनाएं शिखर और सोफी! आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं. पार्टी में शेफाली ने युवराज सिंह, हार्डी संधू, रोहित शर्मा और रीतिका सजदेह के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और फोटोज में आशीष नेहरा, सुरेश रैना, निखिल चोपड़ा, राहुल द्रविड़, ऋषभ पंत और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी भी मस्ती करते दिखे.

10 साल पुराना वो पल हुआ ताजा

रिसेप्शन की शाम काफी संगीतमय रही. शिखर और सोफी ने आदित्य धर की पिछले साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ पर शानदार डांस किया. वहीं, मशहूर ‘अली ब्रदर्स’ की गजलों ने शाम में चार चांद लगा दिए. पार्टी की सबसे खास बात रही शिखर धवन और युवराज सिंह का भांगड़ा. मशहूर डीजे सुमित सेठी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों खिलाड़ी स्टेज पर पूरे जोश के साथ भांगड़ा कर रहे हैं. इस नजारे ने फैंस को 2016 की याद दिला दी, जब युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी में इन दोनों ने इसी तरह धमाल मचाया था.

डीजे सुमित ने कैप्शन में लिखा, ‘2016 से 2026 तक, 10 साल पुराने उस वायरल भांगड़ा सीन को शिखर पाजी की शादी में फिर से जीया. यह सिर्फ एक डांस नहीं, बल्कि भाईचारे और जश्न की 10 साल पुरानी विरासत है.’

बधाइयों का तांता

शनिवार को शिखर और सोफी ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए खुद को “मिस्टर एंड मिसेज धवन” बताया. मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए कपड़ों में यह जोड़ा वाकई शानदार लग रहा था. उनकी इस नई शुरुआत पर विराट कोहली से लेकर फिल्म ‘धुरंधर’ के स्टार रणवीर सिंह तक, कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है. आपको बता दें कि शिखर की यह दूसरी शादी है, इससे पहले उनकी शादी आयशा मुखर्जी से हुई थी.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

44 की उम्र में फिर दूल्हा बने टीवी एक्टर नंदीश संधू, रश्मि देसाई से तलाक के 10 साल बाद कविता बनर्जी संग रचाई शादी

Nandish Sandhu Wedding: टीवी एक्टर और एक्ट्रेस रश्मि देसाई के पहले पति ने दूसरी बार…

Last Updated: November 15, 2026 12:48:50 IST

Chhath Puja 2026: आज शाम डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, जानें पूजा की पूरी विधि, मंत्र और सामग्री की लिस्ट

Chhath Puja 2026: छठ पूजा 2026 के तीसरे दिन आज डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य…

Last Updated: November 15, 2026 12:30:27 IST

Watch Video: शेर को रोकने के लिए वन विभाग ने अपनाया अजीब तरीका, 5 बाइकों से घेरकर रोकने की कोशिश; वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर…

Last Updated: November 15, 2026 12:10:10 IST

पंजाब के तरनतारन में भीषण सड़क हादसा, तीर्थ यात्रियों से भरी दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 4 की मौत

Tarn Taran Bus Accident: पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा हो गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज…

Last Updated: November 15, 2026 11:52:29 IST

Delhi News: दिल्ली में छठ पर राजनीति, AAP पर ‘फायर’ हुए कपिल मिश्रा, एक्स पर लिखा तंज वाला पोस्ट

Delhi Politics: देशभर में छठ की धूम है. दिल्ली में भी छठ की तैयारियां जोरों…

Last Updated: November 15, 2026 11:24:38 IST