Hindi News / Sports / Singapore Badminton Open 2023

Singapore Badminton Open 2023: किदांबी श्रीकांत की हार के साथ समाप्त हुआ भारत का अभियान

इंडिया न्यूज(India News), स्पोर्ट्स डेस्क: (Singapore Badminton Open 2023)भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को गुरुवार को सिंगापुर ओपन 2023 बैडमिंटन पुरुष एकल स्पर्धा के दूसरे दौर में चीनी ताइपे के चिया हाओ ली से 21-15, 21-19 से हार कर प्रतियोगिता से बाहर हो गए है। श्रीकांत  के हार के बाद तीसरे दिन भारत […]

BY: Divyanshi Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज(India News), स्पोर्ट्स डेस्क: (Singapore Badminton Open 2023)भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को गुरुवार को सिंगापुर ओपन 2023 बैडमिंटन पुरुष एकल स्पर्धा के दूसरे दौर में चीनी ताइपे के चिया हाओ ली से 21-15, 21-19 से हार कर प्रतियोगिता से बाहर हो गए है। श्रीकांत  के हार के बाद तीसरे दिन भारत का अभियान समाप्त हो गया। दुनिया के 23वें नंबर के बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने इस मुक़ाबले में अच्छी शुरुआत की लेकिन चीनी ताइपे के चिया ली दोनों ही गेम में वापसी करते हुए अपनी पकड़ बनाने में कामयाब रहे।

प्रियांशु राजावत कोदाई नाराओका से हार बाहर 

पुरुष एकल के राउंड ऑफ़ 16 के एक अन्य मुक़ाबले में भारत के प्रियांशु राजावत को जापान के वर्ल्ड नंबर 4 खिलाड़ी कोदाई नाराओका से 21-17, 21-16 से हार का सामना करना पड़ा। प्रियांशु राजावत इस सीज़न में शानदार फ़ॉर्म में रहे हैं। उन्होंने फ़्रांस में ऑरलियंस मास्टर्स बीडब्ल्यूएफ़ सुपर 300 टूर्नामेंट जीता और मार्च के बाद से रैंकिंग में 20 से अधिक स्थान की छलांग लगाकर वह विश्व रैंकिंग में 37वें स्थान पर पहुंच गए।

IPL 2025: अशुतोष शर्मा ने खोले दिल के राज, दिल्ली कैपिटल्स में पहले साल का शानदार अनुभव

Singapore Badminton Open 2023

पीवी सिंधु अकाने यामागुची से हार बाहर

वहीं, पुरुष युगल के राउंड ऑफ़ 16 में एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की भारतीय जोड़ी को इंग्लैंड के एस वेंडी और बी लेन की जोड़ी से 21-15, 21-19 से हार झेलनी पड़ी। प्रतियोगिता के पहले दिन भारत की स्टार शटलर और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को विश्व रैंकिंग की नंबर 1 खिलाड़ी अकाने यामागुची से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

लक्ष्य सेन चोऊ तिएन चेन से हार बाहर

पुरुष एकल मैच में भारतीय शीर्ष शटलर और पिछले महीने मलेशिया मास्टर्स 2023 का ख़िताब जीतने वाले एचएस प्रणॉय को भी पहले राउंड में हार मिली थी। महिला एकल वर्ग में लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल और आकर्षी कश्यप को अपने-अपने मैच में हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा राष्ट्रमंडल खेल 2022 के चैंपियन लक्ष्य सेन भी पहले राउंड से आगे नहीं बढ़ सके। लक्ष्य को चीनी ताइपे के चोऊ तिएन चेन से 2-1 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

महिला युगल में त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद हुए बाहर

वहीं, इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग सेट्टी की भारत की शीर्ष युगल जोड़ी को अकीरा कोगा और ताइची सैतो की जापानी जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा महिला युगल में त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय जोड़ी को भी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

Tags:

PV SindhuSports news in hindi
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue