<

SMAT 2025 Final: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी को मिलेगा नया विजेता, झारखंड-हरियाणा के बीच खिताबी जंग, देखें प्लेइंग-11

SMAT Final: हरियाणा और झारखंड के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. इस फाइनल मुकाबले के बाद सैयद मुश्ताक अली ट्ऱॉफी को मिलेगा नया चैंपियन मिलेगा, क्योंकि ये दोनों ही टीमें कभी SMAT टूर्नामेंट नहीं जीती हैं.

SMAT 2025 Final: आज सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. यह फाइनल मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है. झारखंड और हरियाणा के बीच खिताबी जंग जारी है. दोनों टीमों ने टूर्नामेंट के दौरान अपना जलवा बरकरार रखा है और अब आखिरी मुकाबला खेल रहे हैं. इस मैच में हरियाणा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. इस मुकाबले को जो भी टीम जीतेगी, वह पहली बार SMAT चैंपियन बनेगी. अभी तक हरियाणा और झारखंड ने SMAT का कोई भी टूर्नामेंट नहीं जीता है.
इस फाइनल मुकाबले में कई बड़े स्टार खिलाड़ी भी खेल रहे हैं. भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन झारखंड के टीम की कप्तानी कर रहे हैं. वहीं, हरियाणा की ओर से अंशुल कंबोज भी मैदान में हैं. हरियाणा और झारखंड दोनों ही टीमों ने ग्रुप स्टेज से लेकर सुपर लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई है.

ईशान किशन ने संभाली झारखंड की कमान

भारतीय टीम से नजरअंदाज किए जाने पर ईशान किशन घरेलू टूर्नामेंट में खेल रहे हैं. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ईशान झारखंड की टीम की कमान संभाल रहे हैं. उन्होंने टीम को फाइनल मुकाबले तक पहुंचा दिया है. अगर झारखंड फाइनल मुकाबला जीतती है, तो ईशान किशन झारखंड को पहली बार SMAT ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान बन जाएंगे. SMAT 2025 सुपर लीग ग्रुप-ए की अंक तालिका में झारखंड की टीम टॉप पर है. झारखंड की टीम ने भी 3 मैच में से दो मैच में जीत हासिल की, जबकि एक मैच में हार का सामना किया.
वहीं, हरियाणा की टीम की कमान अंकित कुमार के हाथों में है. हरियाणा ने SMAT 2025 में सुपर लीग ग्रुप-बी का हिस्सा रहते हुए कुल 3 मैच खेले. इसमें से दो मैच में जीत मिली, जबकि एक मैच में हार का सामना करना पड़ा. अब दोनों टीम फाइनल मुकाबला खेल रही हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

हरियाणा: अर्श रंगा, अंकित कुमार (कप्तान), निशांत सिंधु, यशवर्धन दलाल (विकेटकीपर), सामंत जाखड़, पार्थ वत्स, आशीष सिवाच, सुमित कुमार, अंशुल कंबोज, अमित राणा, इशांत भारद्वाज.

झारखंड: ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), विराट सिंह, कुमार कुशाग्र, रॉबिन मिंज, अनुकूल रॉय, पंकज कुमार, राजनदीप सिंह, बाल कृष्णा, विकाश सिंह, सुशांत मिश्रा, सौरभ शेखर.

पिछले साल मुंबई बनी थी चैंपियन

पिछले साल मुंबई की टीम ने SMAT फाइनल में बाजी मारी थी. मुंबई की टीम सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश को 5 विकेट से हराकर चैंपियन बनी थी. यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था. मुंबई ने अभी तक 2 बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जीता है. वहीं, तमिलनाडु इस मामले में नंबर-1 है, जिन्होंने 3 बार यह ट्रॉफी अपने नाम की है. इसके अलावा बड़ौदा, गुजरात, और कर्नाटक ने भी 2-2 बार यह ट्रॉफी जीती है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार से बनी सहमति; सप्लाई बहाल करने की तैयारी

Haryana Electricity Strike: हरियाणा में काफी समय से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो अब…

Last Updated: October 23, 2026 19:51:26 IST

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीनों आरोपियों की भूमिका की जांच, पुलिस को 28 अक्टूबर तक मिली कस्टडी

Tiger shroff firing case: टाइगर श्रॉफ से जुड़े मुंबई फायरिंग मामले में सोनीपत से गिरफ्तार…

Last Updated: October 23, 2026 19:49:27 IST

Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम में फैक्ट्रियां बंद! 36 घंटों से नहीं आई बिजली, बत्ती गुल होने से लगा जाम

Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम के कई इलाकों में मंगलवार रात से बिजली आपूर्ति बाधित हुई.…

Last Updated: October 23, 2026 19:25:20 IST

अमित मिश्रा का बड़ा दावा, अनिल कुंबले और विराट कोहली ने दिया था वापसी का भरोसा, फिर नहीं मिला जवाब

Amit Mishra on Virat Kohli: पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा का दावा है कि अनिल कुंबले…

Last Updated: October 23, 2026 19:01:28 IST

ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी! क्वालिफायर की तारीख आई सामने, जानें कब और कैसे मिलेगा टिकट

Cricket in Olympics: लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी से पहले पुरुष और…

Last Updated: October 23, 2026 18:48:28 IST

दिल्ली में मंडराया जल संकट, आधे से ज्यादा इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत, चेक करें डिटेल्स

Delhi Water Crisis: दिल्ली के आधे से ज्यादा इलाकों में जल संकट मंडराने लगा है.…

Last Updated: October 23, 2026 18:34:28 IST