<
Categories: मनोरंजन

वीकेंड होगा धूम धड़ाका! OTT पर Friday Release होगी नई फिल्में-सीरीज, लिस्ट में हैै ‘मिसेज देशपांडे’ से ‘रात अकेली है

Friday OTT Release: आने वाला वीकेंद बेहद धूमधड़ाके वाला होने वाला है, क्योंकि इस वीकेंड ओटीटी पर नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है, जिसमें माधुरी दीक्षित की 'मिसेज देशपांडे' और नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी की'रात अकेली है भी शामिल है.

Movies & Web Series Friday OTT Release: आने वाला वीकेंड मूवी लवर्स के लिए धमाकेदार और फुल ऑन एंटरटेनमेंट भरा रहने वाला है, क्योंकि हर फ्राइडे की तरह इस फ्राइडे पर भी ओटीटी पर एक से बढ़कर एक नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है. इसमें कॉमेडि फिल्म से लेकर एक्शन थ्रिलर क्राइम फिल्में भी है, जो आपके वीकेंड का मज़ा बांध देंगी. अगर आप भी इस वीकेंड को मजेदार बनाने के लिे कुछ देखना चाहते हैं, तो आप इन फिलमों और वेब सीरीज को देख सकते हैं.  

रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स (Raat Akeli Hai: The Bansal Murders)

एक्साइटिंग क्राइम थ्रिलर फिल्म रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स वीकेंड पर देखने के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं. इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे और चित्रांगदा सिंह अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म की कहानी इंस्पेक्टर जतिल यादव के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कानपुर में आलीशान बंगले में रहने वाले अमीर और इंफ्लूएंसिएल बंसल परिवार के क्रूर सामूहिक हत्याकांड की इनवेस्टिगेशन कर रहे होते हैं. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है कहानी उतनी ही मजेदार होती जाती है. यह फिल्म 19 दिसंबर, फ्राइडे को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है.

फोर मोर शॉट्स प्लीज  (Four More Shots Please)

फोर मोर शॉट्स प्लीज अमेज़न की सबसे पॉपुलर सीरीज में से एक है, इस सीरीज 4 महिलाओं की इंटरेस्टिंग लाइफ स्टोरी पर बेस है, जो करियर और लव लाइफ की उलझनों को दिखाती है. फोर मोर शॉट्स प्लीज सीरीज में कॉमेडी और लव सीन्स भर-भर कर दिये गए हैं.फोर मोर शॉट्स प्लीज का चौथा और फाइनल सीज़न 19 दिसंबर शुक्रवार के दिन रिलीज होने वाला है. 

नयनम (Nayanam)

साइकोलॉजिकल फिल्म देखना पसंद करते हैं, तो यह साइंस-फाई थ्रिलर फिल्म नयनम आपके लिए बेहतरीन चॉिस हो सकती है. इस फिल्म की कहानी नेत्र रोग विशेषज्ञ की लाइफ की लाइफ पर है, जो जरूरतमंद लोगों के लिए एक आई क्लिनिक चलाता है, वो एक ऐसा एक्सपेरिमेंट करता है जो रियलिटी और महत्वाकांक्षा के बीच की रेखा को धुंधला कर देते हैं. फिल्म नयनम ओटीटी के प्लेटफॉर्म जी5 पर फ्राइडे रिलीज होगी.

मिसेज देशपांडे (Mrs Deshpande)

माधुरी दीक्षित स्टारर सीरीज  ‘मिसेज देशपांडे’ एक बेहतरीन क्राइम थ्रिलर है. इसमें  25 साल की सजा काट रही एक सीरियल किलर की कहानी दिखाई गई है. यह सीरीज फ्रेंच सीरीज ‘ला मांटे’ से इंस्पायर है. आप इसे 9 दिसंबर, शुक्रवार से जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

डोमिनिक एंड द लेडीज पर्स (Dominic and the Ladies’ Purse)

फिल्म डोमिनिक एक मर्डर मिस्ट्री-कॉमेडी है, जो बदनाम पूर्व पुलिस अधिकारी के जीवन पर अधारित है, जो बाद में प्राइवेट जासूस बन जाता है. मलयालम फिल्म में मुख्य भूमिका में ममूटी हैं. 19 दिसंबर फ्राइडे को यह फिल्म ओटीटी के प्लेटफॉर्म जी 5 पर रिलीज हो रही है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Pitru Paksha: बेटे ही नहीं, बेटी-बहू भी कर सकती हैं श्राद्ध! माता सीता ने भी किया था राजा दशरथ का पिंडदान

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…

Last Updated: October 3, 2026 19:35:29 IST

Ludhiana News: पहले घर दिलाने में की मदद, फिर दिखाई हैवानियत; एक सैनिक ने अपने साथी जवान की पत्नी से किया बलात्कार

लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…

Last Updated: October 3, 2026 19:20:46 IST

Husband wife dispute: होटल में दूसरी महिला के साथ पकड़ा गया पति, पत्नी ने जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़…बोली तूने मुझसे लव मैरिज की थी

Husband wife dispute: रतलाम के जावरा स्थित होटल प्रेसिडेंट में एक महिला ने अपने पति…

Last Updated: October 3, 2026 18:34:43 IST

Rohit Sharma Record: सचिन, क्रिस और जयसूर्या सब छूटे पीछे, रोहित निकले सबसे आगे; 22 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ स्वाहा!

Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…

Last Updated: October 3, 2026 17:25:30 IST

जय शाह ने टीम इंडिया को पहनाया GOLD मेडल, पाकिस्तान को SILVER देने कौन पहुंचा? जानें पूरी डिटेल

India Pakistan Final: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 17:15:31 IST