<

IND vs SL XI: वॉर्म अप मैच में भारतीय खिलाड़ी का तूफान, आते ही ठोकी सेंचुरी, पहले टेस्ट में दावा मजबूत

Devdutt padikkal hits century in warm up match Sri Lanka Cricket XI vs India: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे प्रैक्टिस मैच में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक जड़ा. शतक जड़कर उन्होंने पहले टेस्ट में प्लेइंग XI में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है. पडिक्कल ने 103 रन की शानदार पारी खेली.

India vs Srilanka Warm up Match: भारत और श्रीलंका के बीच वॉर्म अप मैच कोलंबो में खेला जा रहा है. देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले शानदार शतक लगाकर भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने का मजबूत दावा पेश किया है. शनिवार, 8 अगस्त को कोलंबो के नोंडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर खेले जा रहे तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच के दूसरे दिन पडिक्कल ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ 121 गेंदों में 103 रन की शानदार पारी खेली.
उनकी पारी में 14 चौके शामिल रहे. उन्होंने रमेश मेंडिस की गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया. पडिक्कल भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं और इस पारी के बाद उनके पहले टेस्ट में खेलने की उम्मीद बढ़ गई है. भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गाले में खेला जाएगा. नंबर-3 बल्लेबाज की जगह को लेकर फिलहाल स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है. बी साई सुदर्शन की फिटनेस पर अभी सवाल बना हुआ है और वह अब तक श्रीलंका नहीं पहुंचे हैं. अगर उन्हें फिटनेस क्लीयरेंस नहीं मिलता है, तो पडिक्कल को मौका मिल सकता है.

टेस्ट क्रिकेट में ऐसा रहा है रिकॉर्ड
26 साल के देवदत्त पडिक्कल ने मार्च 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट से भारत के लिए डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक भारत के लिए दो टेस्ट मैच खेले हैं और तीन पारियों में 90 रन बनाए हैं. अपने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 65 रन की अच्छी पारी खेली थी. इसके बाद 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 0 और 25 रन बनाए थे.

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी शानदार आंकड़े
पडिक्कल का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रिकॉर्ड काफी मजबूत है. उन्होंने 56 मैचों की 93 पारियों में 3,800 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से नौ शतक और 21 अर्धशतक निकले हैं. जून-जुलाई 2026 में वह इंडिया ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर भी गए थे. श्रीलंका ए के खिलाफ दो अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की तीन पारियों में उन्होंने दो अर्धशतक लगाए थे. अब प्रैक्टिस मैच में शतक लगाकर पडिक्कल ने गाले टेस्ट के लिए अपनी दावेदारी और मजबूत कर दी है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

कार्तिक-ईशान से लेकर आदित्य तक… अनन्या के कितने Ex? करण के शो में फोन कॉल से खुला बड़ा राज!

Ananya Panday EX Boyfriends: करण जौहर के शो में अनन्या पांडे ने अपनी लव लाइफ…

Last Updated: November 19, 2026 16:05:24 IST

Watch Video: पापा की परी के लिए भिड़े दो दोस्त, लात-घूंसों से हुई पिटाई; वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा

Viral Video: वायरल वीडियो में दो लड़के एक-दूसरे पर बुरी तरह से हमला करते हुए…

Last Updated: November 19, 2026 16:06:30 IST

Delhi MCD Schools: अब स्कूल के गेट पर लगेगा QR कोड, स्कैन करते ही होगा एडमिशन! 3000 कर्मचारियों की होगी भर्ती

Delhi School New Rules: दिल्ली के स्कूलों में नियम बदलने वाले हैं. इनमें स्कूलों में…

Last Updated: November 19, 2026 15:49:19 IST

कितने हिन्दू, कितने मुस्लिम, क्या 2070 तक बदल जाएगा भारत का धार्मिक जनसांख्यिकी गणित; क्या कहती है Pew की स्टडी?

Population Growth In India: Pew रिसर्च सेंटर की स्टडी के मुताबिक, 2035 तक इस्लाम दुनिया…

Last Updated: November 19, 2026 15:46:01 IST

कितने पढ़े-लिखे हैं आजम खान? कहां से ली LLB की डिग्री, कितनी संपत्ति के हैं मालिक?

Azam Khan Net Worth: जेल से रिहा होने के बाद आजम खान एक बार फिर…

Last Updated: November 19, 2026 15:43:23 IST

सैफ अली खान को फिर मिली धमकी! बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने, पुलिस अलर्ट

Saif Ali Khan Threat: बॉलीवुड में धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रही…

Last Updated: November 19, 2026 15:40:13 IST