<
Categories: मनोरंजन

सैफ अली खान को फिर मिली धमकी! बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने, पुलिस अलर्ट

Saif Ali Khan Threat: बॉलीवुड में धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रही हैं. एक बार फिर एक्टर सैफ अली खान को धमकी मिली है. इस बार धमकी के साथ लॉरेंस बिश्नोई गैंग और बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम जुड़ रहा है.

Saif Ali Khan Threat: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान एक बार फिर धमकी मिलने की खबर को लेकर चर्चा में हैं. इस बार धमकी के साथ लॉरेंस बिश्नोई गैंग और बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम जुड़ रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता को कथित तौर पर जीशान अख्तर के नाम से धमकी दी गई है. मामला सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि धमकी वास्तव में जीशान ने दी है या किसी दूसरे व्यक्ति ने उसके नाम का इस्तेमाल किया है.

कौन है जीशान अख्तर?

जीशान अख्तर महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में वांछित आरोपियों में शामिल है. अक्टूबर 2024 में मुंबई के बांद्रा इलाके में बाबा सिद्दीकी की उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस वारदात में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की कथित भूमिका सामने आई थी. मुंबई पुलिस इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई को कथित मास्टरमाइंड बता चुकी है. अब सैफ को मिली धमकी में जीशान का नाम आने के बाद पुलिस दोनों घटनाओं के बीच किसी संभावित संबंध की जांच कर रही है.

पहले भी हुआ जानलेवा हमला

सैफ अली खान के लिए यह पहली बार नहीं है, जब उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है. जनवरी 2025 में उनके बांद्रा स्थित घर में एक घुसपैठिया घुस आया था. 16 जनवरी की सुबह हुए हमले में अभिनेता पर चाकू से छह वार किए गए थे. इनमें एक चोट रीढ़ की हड्डी के पास लगी थी. उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई थी. पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार किया था. बाद में सैफ अस्पताल से ठीक होकर घर लौट आए थे.

इन सितारों को मिल चुकी हैं धमकियां

बॉलीवुड में सितारों को धमकी मिलने की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं. सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर अप्रैल 2024 में गोलीबारी हुई थी. इस घटना के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम चर्चा में आया. फरवरी 2026 में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर हमले की खबर सामने आई. वहीं, अक्टूबर 2026 में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना भी सामने आई.

ये भी पढ़ें: Dia Mirza ने Nawazuddin Siddiqui को बताया ‘Nightmare’, एक्टर ने कहा- काम में कमी निकालकर दिखाइए

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Delhi MCD Schools: अब स्कूल के गेट पर लगेगा QR कोड, स्कैन करते ही होगा एडमिशन! 3000 कर्मचारियों की होगी भर्ती

Delhi School New Rules: दिल्ली के स्कूलों में नियम बदलने वाले हैं. इनमें स्कूलों में…

Last Updated: November 19, 2026 15:49:19 IST

कितने हिन्दू, कितने मुस्लिम, क्या 2070 तक बदल जाएगा भारत का धार्मिक जनसांख्यिकी गणित; क्या कहती है Pew की स्टडी?

Population Growth In India: Pew रिसर्च सेंटर की स्टडी के मुताबिक, 2035 तक इस्लाम दुनिया…

Last Updated: November 19, 2026 15:46:01 IST

कितने पढ़े-लिखे हैं आजम खान? कहां से ली LLB की डिग्री, कितनी संपत्ति के हैं मालिक?

Azam Khan Net Worth: जेल से रिहा होने के बाद आजम खान एक बार फिर…

Last Updated: November 19, 2026 15:43:23 IST

Kal Ka Rashifal 20 November 2026: देवउठनी एकादशी पर किसकी चमकेगी किस्मत? तुला-मकर को लाभ, ये 3 राशियां रहें सतर्क

Kal Ka Rashifal 20 November 2026: देवउठनी एकादशी और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के संयोग में मेष…

Last Updated: November 19, 2026 15:37:46 IST

EPFO का बड़ा तोहफा! PF से पैसे निकालना हुआ आसान, अब 25% नहीं सिर्फ 10% बैलेंस रखना होगा जरूरी

EPFO New Rules: इसका मतलब है कि अगर पहले आपके अकाउंट में ₹10 लाख थे,…

Last Updated: November 19, 2026 15:36:15 IST

पति की जिंदगी से दूसरी महिला को हटाने की साजिश, 13 लाख में तय हुआ वर्षा का कत्ल! ऐसे खुला हत्याकांड का राज

Varsha Turkar murder case:  महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के बोंडरानी जंगल में पुणे एयरपोर्ट पर…

Last Updated: November 19, 2026 15:32:21 IST