<
Categories: दिल्ली

Delhi MCD Schools: अब स्कूल के गेट पर लगेगा QR कोड, स्कैन करते ही होगा एडमिशन! 3000 कर्मचारियों की होगी भर्ती

Delhi School New Rules: दिल्ली के स्कूलों में नियम बदलने वाले हैं. इनमें स्कूलों में एंट्री का तरीका, सुरक्षा और सफाई समेत कई बदलाव किए जाएंगे. इसके अलावा हजारों कर्मचारियों की भर्ती भी की जाएगी.

Delhi School New Rules: दिल्ली नगर निगम (MCD) के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए आने वाले दिनों में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. अब बच्चे का दाखिला कराने के लिए अभिभावकों को स्कूलों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. स्कूल के बाहर लगा QR कोड स्कैन करके ही एडमिशन के लिए आवेदन किया जा सकेगा. इतना ही नहीं, स्कूलों की सुरक्षा, साफ-सफाई और खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भी कई अहम फैसले लिए गए हैं. इसके तहत करीब 3000 सफाई कर्मचारियों और चौकीदारों की भर्ती से जुड़ी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं.

ऐसे शुरू होगी दाखिले की प्रक्रिया

MCD स्कूलों में लगातार कम हो रहे दाखिलों को बढ़ाना शिक्षा समिति की प्राथमिकता बन गया है. इसी को ध्यान में रखते हुए अब प्रत्येक निगम स्कूल के बाहर QR कोड लगाने की योजना बनाई गई है. अभिभावक अपने मोबाइल से कोड स्कैन कर बच्चे का विवरण दर्ज कर सकेंगे. इसके बाद संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल या शिक्षक परिवार से संपर्क करेंगे और दाखिले की प्रक्रिया पूरी कराएंगे. इसके अलावा निगम के Edu Life Portal पर भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. पोर्टल पर आने वाले आवेदनों को नजदीकी स्कूल तक पहुंचाने के लिए सिविक सेंटर में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा.

3000 कर्मचारियों की भर्ती पर जोर

बच्चों की सुरक्षा और स्कूलों की साफ-सफाई को लेकर भी शिक्षा समिति ने अहम कदम उठाया है. समिति अध्यक्ष योगेश वर्मा ने अधिकारियों को करीब 3000 सफाई कर्मचारियों और चौकीदारों की भर्ती से जुड़ी फाइल एक सप्ताह के भीतर आगे बढ़ाने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही लंबे समय से काम कर रहे चौकीदारों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू करने पर भी जोर दिया गया है.

250 स्कूल होंगे कूड़ा मुक्त

निगम स्कूलों में गंदगी की समस्या दूर करने के लिए पहले चरण में 250 स्कूलों को कूड़ा मुक्त बनाने का फैसला लिया गया है. इसके तहत नियमित सफाई और कचरे के सही निस्तारण की व्यवस्था की जाएगी. वहीं, स्कूलों के पार्क और खेल मैदान भी बेहतर बनाए जाएंगे. उद्यान विभाग को इनके रखरखाव के लिए कर्मचारियों और मालियों की नियुक्ति का प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है.

प्रिंसिपल की भी होगी जवाबदेही

स्कूलों में होने वाले निर्माण और मरम्मत कार्यों को लेकर भी नियम बदले जा रहे हैं. अब मेंटेनेंस विभाग को हर काम का वर्क ऑर्डर संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल को देना होगा. काम पूरा होने के बाद प्रिंसिपल से NOC लेना भी जरूरी होगा. इससे मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर नजर रखी जा सकेगी.

ये भी पढ़ें: प्रेम संबंध खत्म करना चाहती थी महिला हेड कांस्टेबल, ASI ने नहीं मानी बात तो रची खौफनाक साजिश; कार में जला दी लाश

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

कितने हिन्दू, कितने मुस्लिम, क्या 2070 तक बदल जाएगा भारत का धार्मिक जनसांख्यिकी गणित; क्या कहती है Pew की स्टडी?

Population Growth In India: Pew रिसर्च सेंटर की स्टडी के मुताबिक, 2035 तक इस्लाम दुनिया…

Last Updated: November 19, 2026 15:46:01 IST

कितने पढ़े-लिखे हैं आजम खान? कहां से ली LLB की डिग्री, कितनी संपत्ति के हैं मालिक?

Azam Khan Net Worth: जेल से रिहा होने के बाद आजम खान एक बार फिर…

Last Updated: November 19, 2026 15:43:23 IST

सैफ अली खान को फिर मिली धमकी! बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने, पुलिस अलर्ट

Saif Ali Khan Threat: बॉलीवुड में धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रही…

Last Updated: November 19, 2026 15:40:13 IST

Kal Ka Rashifal 20 November 2026: देवउठनी एकादशी पर किसकी चमकेगी किस्मत? तुला-मकर को लाभ, ये 3 राशियां रहें सतर्क

Kal Ka Rashifal 20 November 2026: देवउठनी एकादशी और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के संयोग में मेष…

Last Updated: November 19, 2026 15:37:46 IST

EPFO का बड़ा तोहफा! PF से पैसे निकालना हुआ आसान, अब 25% नहीं सिर्फ 10% बैलेंस रखना होगा जरूरी

EPFO New Rules: इसका मतलब है कि अगर पहले आपके अकाउंट में ₹10 लाख थे,…

Last Updated: November 19, 2026 15:36:15 IST

पति की जिंदगी से दूसरी महिला को हटाने की साजिश, 13 लाख में तय हुआ वर्षा का कत्ल! ऐसे खुला हत्याकांड का राज

Varsha Turkar murder case:  महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के बोंडरानी जंगल में पुणे एयरपोर्ट पर…

Last Updated: November 19, 2026 15:32:21 IST