Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IND vs SL XI: वॉर्म अप मैच में भारतीय खिलाड़ी का तूफान, आते ही ठोकी सेंचुरी, पहले टेस्ट में दावा मजबूत

IND vs SL XI: वॉर्म अप मैच में भारतीय खिलाड़ी का तूफान, आते ही ठोकी सेंचुरी, पहले टेस्ट में दावा मजबूत

Devdutt padikkal hits century in warm up match Sri Lanka Cricket XI vs India: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे प्रैक्टिस मैच में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक जड़ा. शतक जड़कर उन्होंने पहले टेस्ट में प्लेइंग XI में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है. पडिक्कल ने 103 रन की शानदार पारी खेली.

Written By:
Last Updated: 2026-08-08 15:36:53

Mobile Ads 1x1
India vs Srilanka Warm up Match: भारत और श्रीलंका के बीच वॉर्म अप मैच कोलंबो में खेला जा रहा है. देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले शानदार शतक लगाकर भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने का मजबूत दावा पेश किया है. शनिवार, 8 अगस्त को कोलंबो के नोंडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर खेले जा रहे तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच के दूसरे दिन पडिक्कल ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ 121 गेंदों में 103 रन की शानदार पारी खेली.
उनकी पारी में 14 चौके शामिल रहे. उन्होंने रमेश मेंडिस की गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया. पडिक्कल भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं और इस पारी के बाद उनके पहले टेस्ट में खेलने की उम्मीद बढ़ गई है. भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गाले में खेला जाएगा. नंबर-3 बल्लेबाज की जगह को लेकर फिलहाल स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है. बी साई सुदर्शन की फिटनेस पर अभी सवाल बना हुआ है और वह अब तक श्रीलंका नहीं पहुंचे हैं. अगर उन्हें फिटनेस क्लीयरेंस नहीं मिलता है, तो पडिक्कल को मौका मिल सकता है.

टेस्ट क्रिकेट में ऐसा रहा है रिकॉर्ड
26 साल के देवदत्त पडिक्कल ने मार्च 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट से भारत के लिए डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक भारत के लिए दो टेस्ट मैच खेले हैं और तीन पारियों में 90 रन बनाए हैं. अपने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 65 रन की अच्छी पारी खेली थी. इसके बाद 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 0 और 25 रन बनाए थे.

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी शानदार आंकड़े
पडिक्कल का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रिकॉर्ड काफी मजबूत है. उन्होंने 56 मैचों की 93 पारियों में 3,800 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से नौ शतक और 21 अर्धशतक निकले हैं. जून-जुलाई 2026 में वह इंडिया ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर भी गए थे. श्रीलंका ए के खिलाफ दो अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की तीन पारियों में उन्होंने दो अर्धशतक लगाए थे. अब प्रैक्टिस मैच में शतक लगाकर पडिक्कल ने गाले टेस्ट के लिए अपनी दावेदारी और मजबूत कर दी है.

MORE NEWS