<

‘ये पैसे भारत के खिलाफ इस्तेमाल हो सकते हैं…’ काव्या मारन से खुश नहीं सुनील गावस्कर, बोले- हथियार खरीदकर…

सुनील गावस्कर का कहना है कि भारतीय मालिकाना हक वाली टीमों को पाकिस्तानी खिलाड़ियों को साइन करने से पहले गंभीरता से सोचना चाहिए. आइए जानते हैं सुनील गावस्कर ने क्या कहा है?

नई दिल्ली. पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद (Abrar Ahmed) को इंग्लैंड की टी20 लीग द हंड्रेड में टीम सनराइजर्स लीड्स द्वारा साइन किए जाने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है. इस फैसले पर भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि भारतीय मालिकाना हक वाली टीमों को पाकिस्तानी खिलाड़ियों को साइन करने से पहले गंभीरता से सोचना चाहिए. आइए जानते हैं सुनील गावस्कर ने क्या कहा है?
पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि अगर भारतीय कंपनियों की टीमें पाकिस्तान के खिलाड़ियों को पैसे देती हैं, तो यह पैसा कहीं न कहीं ऐसे लोगों तक भी पहुंच सकता है जो भारत के खिलाफ काम करते हैं. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जब यह पैसे पाकिस्तान सरकार के पास टैक्स के रूप में जाएंगे तो वह इससे हथियार खरीद सकते हैं जिनका इस्तेमाल भविष्य में भारत पर हो सकता है. इसलिए फ्रेंचाईजी का यह फैसला गलत हैं.

द हंड्रेड में हुई थी साइनिंग

दरअसल, इंग्लैंड की मशहूर लीग द हंड्रेड के लिए हुई नीलामी में अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने अपनी टीम में शामिल किया. यह फ्रेंचाइजी भारतीय कंपनी सन टीवी नेटवर्क से जुड़ी है, जो आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालिक भी है. इसी वजह से यह फैसला और ज्यादा चर्चा में आ गया है. हालांकि कई लोगों का मानना है कि खेल को राजनीति से अलग रखना चाहिए और खिलाड़ियों का चयन उनकी प्रतिभा के आधार पर होना चाहिए. लेकिन गावस्कर के बयान के बाद यह मुद्दा फिर से चर्चा में आ गया है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और लीग क्रिकेट में राजनीतिक हालात का कितना असर पड़ना चाहिए.

काव्या ने अबरार को कितने में खरीदा

नीलामी के दौरान काव्या मारन ने पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को करीब £190,000 (लगभग 2 से 2.5 करोड़ रुपये) में अपनी टीम में शामिल किया. खास बात यह है कि भारतीय मालिकाना हक से जुड़ी किसी फ्रेंचाइजी द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने का मामला बहुत कम देखने को मिलता है, इसलिए यह साइनिंग काफी चर्चा में आ गई.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST