<

एक मैच में कितनी बार हो सकता है सुपर ओवर? कितने बल्लेबाजों को बैटिंग करने का मौका मिलता है, यहां जानें- पूरी जानकारी

सुपर ओवर का नियम: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मैच में 2 सुपर ओवर खेले गए. ऐसे में आइए सुपर ओवर से जुड़े सभी नियमों के बारे में जानते हैं.

Super Over Rule: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला काफी रोमांचक रहा. क्योंकि इस मैच में एक नहीं, बल्कि 2-2 सुपर ओवर खेले गए. साल 2019 के आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में सुपर ओवर के बाद बाउंड्रीह काउंट नियम के तहत न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच मैच में इंग्लैंड को जीत मिली थी. जिसके बाद काफी विवाद हुआ और नियम में बदलाव किया गया. ऐसे में आइए जानते हैं कि सुपर ओवर के नियम क्या-क्या है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब किसी टी20 मुकाबले में दोनों टीमों का स्कोर बराबर हो जाता है. तब सुपर ओवर खेला जाता है. और यह सिलसिला तब तक चलता है. जब तक दोनों में से एक टीम मैच को जीत नहीं लेती है.

दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान मुकाबले में हुए 2 सुपर ओवर

आज आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में 2 सुपर ओवर हुए. नियमों के मुताबिक, यह प्रोसेस तब तक चलता रहता है, जब तक कोई नतीजा नहीं निकल जाता. यह नियम हर मैच पर लागू होता है, चाहे वह ग्रुप स्टेज का मैच हो, सुपर 8 का मैच हो, सेमीफाइनल का मैच हो या फाइनल का मैच हो.

AFG vs SA: अफगानिस्तान-साउथ अफ्रीका मैच में ‘महा-ड्रामा’, आखिरी ओवर में पलटी बाजी; डबल सुपर ओवर में हुआ फैसला

सुपर ओवर के नियम क्या-क्या हैं?

ओवरऑल सुपर ओवर नियमों की बात करें तो पहले सुपर ओवर में चेज करने वाली टीम पहले बैटिंग करती है. अगर दूसरा सुपर ओवर होता है तो दूसरे सुपर ओवर में चेज करने वाली टीम पहले बैटिंग करती है. नो-बॉल और वाइड पर एक एक्स्ट्रा बॉल मिलती है और रन जुड़ते हैं. हर टीम सुपर ओवर के लिए तीन बैट्समैन चुनती है. अगर बैटिंग करने वाली टीम के 2 विकेट गिर जाते हैं. तो उसकी पारी समाप्त हो जाती है. भले ही छह बॉल अभी फेंकी न गई हों.

कब होता है दूसरा सुपर ओवर?

अब सवाल उठता है कि 2 सुपर ओवर होने की स्थिति में कौन बल्लेबाज बैटिंग करेगा? अगर कोई बल्लेबाज आउट हो जाता है तो वो दूसरे सुपर ओवर में बल्लेबाजी नहीं कर सकता है. इसके अलावा, पहले सुपर ओवर में गेंदबाजी करने वाला गेंदबाज दूसरे सुपर ओवर में गेंदबाजी नहीं कर सकता है. इसके अलावा, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेन मैच में चार ओवर फेंकने वाले बॉलर भी सुपर ओवर में बॉलिंग कर सकते हैं.

अगर मौसम खराब होता है या सुपर ओवर मुमकिन नहीं होता है, तो ग्रुप स्टेज/सुपर 8 में मैच टाई हो जाता है और पॉइंट्स बांटे जाते हैं. हालांकि सेमीफाइनल और फाइनल में सुपर ओवर करवाने की पूरी कोशिश की जाती है. अगर यह मुमकिन नहीं होता है, तो नया मैच तय किया जा सकता है. 

पाकिस्तानी स्पिनर के सपोर्ट में उतरे रविचंद्रन अश्विन, उस्मान तारिक के लिए भारतीय खिलाड़ी से भिड़े; जानें पूरा मामला

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Russia Army Recruitment Warning: रूस में जॉब का ऑफर या मौत का जाल? भारतीयों को लेकर MEA की सख्त एडवाइजरी, गलती से भी न करें ये काम

Russia Army Recruitment Warning: भारत ने अपने नागरिकों के लिए रूसी सेना में शामिल न…

Last Updated: October 1, 2026 11:20:22 IST

जिस मैच में रोहित ने लगाया शतक, उसे क्रिकेट नहीं मानते गौतम गंभीर! कहा-‘आपके लिए यह शानदार है लेकिन मेरे लिए…’

Gautam Gambhir: रोहित शर्मा के शानदार शतक और शुभमन गिल के दोहरे शतक के दम…

Last Updated: October 1, 2026 11:10:26 IST

Silver Rate Today 1 Oct 2026: चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, खरीदने से पहले एक बार ये लिस्ट जरूर देख लें

Silver Rate Today 1 Oct 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा चांदी के दाम…

Last Updated: October 1, 2026 10:45:35 IST

IND VS SL: वैभव सूर्यवंशी IN, संजू सैमसन भी IN, तो कौन हुआ प्लेइंग-11 से बाहर, वीवीएस लक्ष्मण का प्लान देख गंभीर भी रह जाएंगे दंग

IND VS SL Semifinal Playing11:इंडियन टीम के मौजूदा कोच वीवीएस लक्ष्मण ने कप्तान श्रेयस अय्यर…

Last Updated: October 1, 2026 10:43:18 IST

IND VS PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच होगा फाइनल? बांग्लादेश को हराकर पाक ने एक मेडल किया पक्का

Asian Games 2026:फाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला भारत बनाम श्रीलंका मैच के विनर से होगा.…

Last Updated: October 1, 2026 10:17:57 IST