<

भारत का नीदरलैंड से मुकाबला, तो पाकिस्तान की नामीबिया से होगी भिड़ंत; जानें कब-कहां देख सकेंगे LIVE

T20 World Cup 2026: 18 फरवरी को भारतीय टीम अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी. भारत का मुकाबला नीदरलैंड से होगा, जो अहमदाबाद में खेला जाएगा. वहीं, पाकिस्तान कोलंबो में नामीबिया के खिलाफ मैच खेलेगी.

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का लीग स्टेज अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. टूर्नामेंट की कुल 20 टीमों में से 11 टीमें ग्रुप स्टेज बाहर हो गई हैं. सुपर-8 में कुल 7 टीमों ने अपनी जगह पक्की कर ली है. अगले राउंड के लिए सिर्फ ग्रुप-ए से एक सीट खाली है. इस ग्रुप से भारत ने 3 मैचों में लगातार तीन जीत हासिल कर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. अब पाकिस्तान और यूएसए के बीच अगले राउंड के लिए रेस हो रही है. यूएसए की टीम 4 मैचों में 2 जीत और 2 हार के साथ दूसरे नंबर पर है. वहीं, पाकिस्तान की टीम 3 मैचों में 2 जीत और 1 हार के साथ तीसरे नंबर पर है. बुधवार (18 फरवरी) को भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें अपना आखिरी लीग स्टेज मैच खेलने के लिए उतरेंगी. भारतीय टीम अपना आखिरी लीग मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी, जबकि पाकिस्तान की नामीबिया से टक्कर होगी. देखें आज के मुकाबले का पूरा शेड्यूल…

साउथ अफ्रीका की यूएई से भिड़ंत

18 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच साउथ अफ्रीका और यूएई के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा, जिसकी शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी. साउथ अफ्रीका ने 3 मैचों में लगातार 3 जीत हासिल करके सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. वहीं, यूएई की टीम 3 मैचों में से 2 मैच हार चुकी है, जबकि 1 मुकाबले में जीत मिली है. यूएई की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. अब यूएई अपना आखिरी लीग मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने वाली है.

पाकिस्तान की नामीबिया से टक्कर

दिन का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान और नामीबिया के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, जो कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेला जाएगा. अगर पाकिस्तान इस मुकाबले में जीत हासिल करता है, तो सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. हालांकि अगर नामीबिया उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को हरा देती है, तो यूएसए की किस्मत खुल जाएगी. यूएसए और पाकिस्तान के खाते में अभी 4-4 प्वाइंट हैं, लेकिन यूएसए का नेट रन रेट पाकिस्तान के मुकाबले बेहतर है. ऐसे में पाकिस्तान को सुपर-8 में क्वालीफाई करने के लिए नामीबिया को हराना होगा.

भारत का नीदरलैंड से मुकाबला

दिन का आखिरी मुकाबला भारत और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा. यह टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मैच होगा, जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम 3 मैचों में लगातार तीन जीत के साथ सुपर-8 में पहुंच चुकी है. वहीं, नीदरलैंड की टीम टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुकी है. नीदरलैंड को अपने 3 मैचों में 2 हार मिली है, जबकि 1 में हार का सामना किया है. अब भारत और नीदरलैंड अहमदाबाद के बड़े मैदान पर भिड़ने के लिए तैयार हैं.

कहां लाइव देख सकेंगे मैच?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबलों का लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जा रहा है. फैंस भारत और नीदरलैंड का मैच भी स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकेंगे.  इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar के एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

18 फरवरी का टी20 वर्ल्ड कप शेड्यूल

  • साउथ अफ्रीका बनाम यूएई: सुबह 11 बजे से (दिल्ली)
  • पाकिस्तान बनाम नामीबिया: दोपहर 3 बजे से (कोलंबो)
  • भारत बनाम नामीबिया: शाम 7 बजे से (अहमदाबाद)
Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST