Bonu Komali Death: इश्क के चक्कर में एक और जान चली गई. हैदराबाद की रहने वाली एक्स यूट्यूबर बोनू कमाली ने आत्महत्या कर ली. वह अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई.
प्रेम के चक्कर में एक्स यूट्यूबर बोनू कोमाली ने लगा ली फांसी
Hyderabad Suicide News: हैदराबाद में 21 साल की यूट्यूबर बोनू कोमाली ने ब्रेकअप के बाद आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि इस दुखद कदम से कुछ घंटे पहले उसने कुवैत में रह रही अपनी मां को मैसेज भेजा था, जिसमें लिखा था, ‘आई लव यू मम्मी.’
हैदराबाद के मणिकोंडा इलाके में 21 वर्षीय बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा बोनू कोमाली ने आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि वह विशाखापत्तनम के गजुवाका की रहने वाली थी और पिछले 11 महीनों से एलआईजी चित्रपुरी कॉलोनी में किराए के फ्लैट में रह रही थी.वहीं, रायदुर्गम पुलिस के अनुसार, कोमाली पहले एक यूट्यूब चैनल के लिए सोशल मीडिया कंटेंट भी बनाती थीं. जांच में प्रेम संबंध का कारण बताया जा रहा है.
पुलिस ने बताया कि 23 फरवरी को तड़के करीब 1:34 बजे कोमाली ने कुवैत में काम रह रही अपनी मां बी. सत्या वरलक्ष्मी को मैसेज भेजा. संदेश में लिखा था, ‘मम्मी, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं. जाग्रथा, छोटे भाई का ख्याल रखना.’ इसके बाद उसका फोन बंद हो गया. फिर मां ने कई बार कॉल करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका. उन्होंने कोमाली की दोस्त मानसा से संपर्क कर हालचाल जानने को कहा. जब मानसा दोपहर करीब 3 बजे फ्लैट पहुंची. तो दरवाजा अंदर से बंद था और काफी आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई.
रायदुर्गम के इंस्पेक्टर सी. वेंकन्ना ने बताया कि पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां कोमाली को छत के पंखे से लटका पाया गया. पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में यूट्यूबर की मां वरलक्ष्मी ने बताया कि कोमाली ने लगभग छह महीने पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था और उस समय उसे पता चला था कि वह तीन साल से एक 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर कर्मचारी से प्रेम करती थी.
जांचकर्ताओं को एक डायरी मिली जिसमें कोमाली ने अपनी भावनाओं का विस्तार से वर्णन किया था, जिसमें तीन साल के एकतरफा प्यार का जिक्र था. इंस्पेक्टर ने बताया, आत्महत्या से एक दिन पहले भी उसने उसे अपने फ्लैट पर बुलाया और अपने प्यार का इजहार किया, लेकिन उसने कहा कि उसे कोई दिलचस्पी नहीं है. उसने हाल ही में उसे संदेश भी भेजा था कि वह उसे परेशान न करे.’
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…
Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…
सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…