<

T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया की आयरलैंड से भिड़ंत… इंग्लैंड-वेस्टइंडीज भी होंगे आमने-सामने, जानें कब-कहां देख सकेंगे LIVE

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पांचवें दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली बार मैदान पर उतरेगी. इसके अलावा इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच भी कड़ा मुकाबला खेला जाएगा. नीचे देखें पूरा शेड्यूल..

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक 12 मैच खेले जा चुके हैं. इस टूर्नामेंट के 5वें दिन भी 3 बड़े मैच खेले जाएंगे.  बुधवार (11 फरवरी) को ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेलकर टूर्नामेंट की शुरुआत करेगी. ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला आयरलैंड से होगा. इसके अलावा साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीम भी मैदान पर आमने-सामने होगी. वहीं, इंग्लैंड के टीम के सामने वेस्टइंडीज की चुनौती होगी. दिन का आखिरी मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है, क्योंकि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज अपना पहला मुकाबला जीतकर आ रही हैं. वेस्टइंडीज ने अपने पहले मैच में स्कॉटलैंड को हराया था. वहीं, इंग्लैंड की टीम ने नेपाल को हराकर टूर्नामेंट की शुरुआत की है. हालांकि नेपाल ने इंग्लैंड का कांटे की टक्कर दी थी. अब ये दोनों टीमों मैदान पर एक-दूसरे के सामने उतरेंगी. वहीं, अफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड से हारकर आ रही. ऐसे में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच भी रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज के सभी मैचों का शेड्यूल…

साउथ अफ्रीका के सामने अफगानिस्तान

ICC टी20 वर्ल्ड कप के 5वें दिन यानी बुधवार का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा. यह मैच सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. अफगानिस्तान की टीम अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ डिफेंड करते हुए हार गई थी. वहीं, साउथ अफ्रीका ने कनाडा अपने पहले मुकाबले में कनाडा को 57 रनों से मात दी थी. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अफगानिस्तान की टीम कैसे वापसी करेगी.

आयरलैंड के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती

बुधवार को वर्ल्ड कप का 14वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा. यह ऑस्ट्रेलिया का इस टूर्नामेंट में पहला मैच होगा. वहीं, आयरलैंड की टीम अपना पिछला मैच हारकर आ रही है. 8 फरवरी को आयरलैंड को श्रीलंका से हार मिली थी. ऐसे में आयरलैंड के सामने वापसी करने का दबाव होगा. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आयरलैंड किस तरह ऑस्ट्रेलिया के सामने चुनौती पेश करेगी. यह मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा, जो दोपहर 3 बजे शुरू होगा.

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टक्कर

दिन का आखिरी मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा. यह मुकाबला इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच होगा, जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों ने अपने पहले मुकाबले में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था. ऐसे में इन दोनों टीमों के बीच कड़े मुकाबले की संभावना है.

कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

क्रिकेट फैंस ये सभी मुकाबले टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के सभी चैनलों पर लाइव देख सकेंगे. इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar के एप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी.

चौथे दिन का शेड्यूल

  • साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान- सुबह 11 बजे से (अहमदाबाद)
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड- दोपहर 3 बजे से (कोलंबो)
  • इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज- शाम 7 बजे से (मुंबई)
Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:26:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST