<

T20 वर्ल्ड कप के 3 रिकॉर्ड, जिनका टूटना नामुमकिन, एक गेंदबाज के नाम 4 ओवर में 4 मेडन फेंकने का कारनामा

टी20 वर्ल्ड कप में बने कुछ रिकॉर्ड इतने खास हैं कि उन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन लगता है. लॉकी फर्ग्यूसन के 4 मेडन ओवर, युवराज सिंह के 6 छक्के और कार्लोस ब्रैथवेट के ऐतिहासिक शॉट्स आज भी क्रिकेट फैंस के लिए यादगार हैं.

T20 World Cup Records: टी20 क्रिकेट का गेम कब पलट जाता है पता ही नहीं चलता है. आज हम टी20 वर्ल्ड कप के तीन ऐसे रिकॉर्ड की बात करेंगे जो शायद आने वाले समय में कभी  न टूटे. ये रिकॉर्ड ऐसे हैं जो टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में बने और इसे जब पूरी दुनिया देख रही थी.  इसलिए ये कुछ रिकॉर्ड इतने खास हैं कि उन्हें दोहराना लगभग नामुमकिन लगता है. ये रिकॉर्ड सिर्फ आंकड़े नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास के यादगार पल हैं. आइए जानते हैं उन 3 रिकॉर्ड्स के बारे में.

लॉकी फर्ग्यूसन के 4 ओवर  मेडन (2021): साल 2021 टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने ऐसा कारनामा किया, जो आज तक कोई नहीं कर सका. उन्होंने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ अपने पूरे 4 ओवर फेंके और एक भी रन नहीं दिया. इस दौरान उन्होंने 3 विकेट भी अपने नाम किए थे. टी20 जैसे तेज फॉर्मेट में जहां हर ओवर में रन बरसते हैं, वहां चारों ओवर मेडन डालना किसी चमत्कार से कम नहीं.

युवराज सिंह के एक ओवर में 6 छक्के (2007): युवराज सिंह के इस रिकॉर्ड में बारे में आज कोई जानता है कि कैसे उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड को वर्ल्ड कप 2007 के दौरान जमकर पीटा था. 2007 टी20 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ एक ही ओवर में 6 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया. यह सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं था, बल्कि टी20 क्रिकेट की सोच ही बदल देने वाला पल था. 6 गेंदों में 6 छक्के कई बल्लेबाज लगा चुके हैं लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में आज तक यह कारनामा कोई नहीं कर पाया है. 

कार्लोस ब्रैथवेट के 4 छक्के लगाकर वर्ल्ड कप जिताना (2016): 2016 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में वेस्टइंडीज को जीत के लिए आखिरी ओवर में 19 रन चाहिए थे. कार्लोस ब्रैथवेट ने लगातार 4 गेंदों पर 4 छक्के लगाकर मैच और वर्ल्ड कप दोनों जिता दिया था. ऐसा रोमांच शायद फिर कभी देखने को न मिले.

Satyam Sengar

Recent Posts

चोरो का आतंक! लॉक स्कॉर्पियो को खिलौना समझकर उड़ा ले गए बदमाश, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके भी होश!

बिहार शरीफ में लॉक स्कॉर्पियो की लाइव चोरी का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो!…

Last Updated: March 24, 2026 23:32:00 IST

किसी के दिल की धड़कन बनकर जीवित रहेंगे हरीश राणा, आंखों की कॉर्निया और हार्ट के वॉल्व AIIMS को डोनेट

Harish Rana Organ Donation: गाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा अब इस दुनिया में नहीं…

Last Updated: March 24, 2026 23:25:25 IST

Leander Paes: खेल के मैदान के बाद अब राजनीति की पिच पर उतरेंगे लिएंडर पेस? BJP के साथ सीक्रेट मीटिंग से मचा हड़कंप!

West Bengal Election 2026: क्या बंगाल चुनाव में दिखेगा लिएंडर पेस का जलवा? BJP के…

Last Updated: March 24, 2026 23:11:06 IST

क्या अजिंक्य रहाणे का कटेगा पत्ता? KKR ने रिंकू सिंह को बनाया उपकप्तान, भविष्य में बनेंगे कैप्टन?

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने रिंकू…

Last Updated: March 24, 2026 21:55:32 IST

काभा एविएशन अकैडमी ने पूरे किए 1 वर्ष, स्टाफ व छात्रों ने मनाया उत्सव

सूरत (गुजरात), मार्च 24: शहर की प्रतिष्ठित संस्था काभा एविएशन अकैडमी ने सफलता पूर्वक अपने…

Last Updated: March 24, 2026 21:13:11 IST

RCB Sold: बदल गया मालिक! राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ RCB बनी सबसे महंगी टीम, जानें कौन है नया बॉस?

RCB चैंपियंस का नया दौर! 17,000 करोड़ की डील के साथ बिड़ला ग्रुप के नाम…

Last Updated: March 24, 2026 21:48:22 IST