<

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के 5 थ्रिलर मूमेंट, जब आखिरी गेंद पर थम गई थीं फैंस की सांसे; देखें लिस्ट

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कई बार रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं. कई बार टीमों ने सिर्फ 1 रन से मैच अपने नाम किया है. इस लिस्ट में भारतीय टीम का नाम भी शामिल है, जिन्होंने 2 बार ऐसा कारनामा किया है.

T20 World Cup History: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है. इस टूर्नामेंट में अभी तक कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं. हालांकि इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कई ऐसे करीब और रोमांचक मुकाबले देखे गए हैं, जब टीमों ने सिर्फ 1 रन से मुकाबला अपने नाम किया है. भारत से लेकर न्यूजीलैंड जैसी कई टीमों ने टी20 वर्ल्ड कप में ऐसे थ्रिलर मुकाबलों में 1 रन से जीत हासिल कर दिखाया कि किस तरह दबाव के समय मैच जीता जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कब-कब हुए ऐसे रोमांचक मैच…

साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को हराया

साल 2009 के टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 128 रन बनाए थे. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने आखिरी ओवर तक फाइट की, लेकिन अंत में कीवियों को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस रोमांचक मुकाबले ने न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 127 रन बना लिए थे, लेकिन 1 रन से हार मिली.

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराया

साल 2010 के टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड ने एक रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को सिर्फ 1 रन से हराया था. न्यूजीलैंड ने अपनी पारी के दौरान 20 ओवर में 133 रन बनाए थे. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम टारगेट की पीछा करते हुए आखिरी तक संघर्ष किया और 20 ओवर में 132 रन बनाए. न्यूजीलैंड ने दबाव झेलते हुए 1 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया. यह टी20 वर्ल्ड कप के यादगार मैचों में से एक बन गया.

भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया

भारतीय टीम ने साल 2012 के टी20 वर्ल्ड कप में एक रन से हराकर रोमांचक जीत हासिल की थी. ​​भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 152 रन बनाए थे. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने आखिरी ओवर की अंतिम गेंद तक संघर्ष किया, लेकिन सिर्फ 151 रन ही बना पाई. इस रोमांचक मुकाबले ने टीम इंडिया ने 1 रन से जीत हासिल की, जिससे यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का यादगार मैच बन गया.

भारत ने बांग्लादेश को हराया

साल 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबले में हराया था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 146 रन बनाए. इसके जवाब में बांग्लादेश ने टारगेट चेज करते हुए लगभग मुकाबला अपने नाम कर लिया था, लेकिन आखिर में भारत ने मैच का रुख बदल दिया. बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 145 रन बनाए. यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे रोमांचक जीत मानी जाती है.

जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को रौंदा

साल 2022 के टी20 विश्व कप में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 1 रन से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 130 रन बनाए थे. पाकिस्तान ने जीत के लिए आखिरी ओवर तक संघर्ष किया, लेकिन 1 रन से मुकाबला गंवा दिया. यह उलटफेर जिम्बाब्वे के टी20 विश्व कप इतिहास के सबसे यादगार पलों में से एक बन गया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पीएम-सेतु के तहत सूरत की 5 सरकारी आईटीआई के आधुनिकीकरण को एएम/एनएस इंडिया से समझौता

सूरत (गुजरात) [भारत], 13 अक्टूबर: आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम एएम/एनएस इंडिया ने प्रधानमंत्री…

Last Updated: October 14, 2026 15:52:14 IST

दीवाली से पहले किसानों को मिलेगी राहत! किसानों को मिलेंगे 5000 रुपये, सूखा प्रभावित लिस्ट में जोड़ी गई 40 तालुका

Maharashtra Farmers Drought Relief: महाराष्ट्र में सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए राहत…

Last Updated: October 14, 2026 15:47:23 IST

जालोर के ऐलाना गाँव में सरपंच उम्मीदवार भावना कुमारी माली ने बताईं विकास प्राथमिकताएँ

पूर्व जिला परिषद सदस्य रमेश कुमार माली की पुत्री एवं बीए की छात्रा भावना ने…

Last Updated: October 14, 2026 15:37:22 IST

अवैध बूचड़खानों के खिलाफ सूरत में निकला ‘अहिंसा मार्च’

सूरत (गुजरात) [भारत], 14 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सूरत में अवैध…

Last Updated: October 14, 2026 15:22:13 IST

जन्म से ही दो सिर, लेकिन शरीर एक! ओडिशा में पैदा हुआ दुर्लभ बच्चा, जानिए कैसे बनती है ऐसी स्थिति

Baby with Two Heads: ओडिशा के कंधमाल जिले में दो सिर वाले बच्चे का जन्म…

Last Updated: October 14, 2026 15:12:21 IST

LTCG Tax Removal Benefits: लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स हटाने से बदल जाएगी निवेश की तस्वीर? जानें किसे मिलेगा फायदा; देखें पूरा कैलकुलेशन

LTCG Tax Removal Benefits: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने इस मुद्दे पर एक अहम बयान…

Last Updated: October 14, 2026 15:08:34 IST