<

26 साल पुरानी हार का बदला लेने उतरेगा भारत, न्यूजीलैंड ने दिया था गहरा जख्म, सौरव गांगुली के शतक पर फिरा था पानी

साल 2000 की आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी फाइनल भारतीय फैंस के लिए आज भी दर्द भरी याद है. उस मैच में सौरव गांगुली ने शानदार शतक लगाया था, लेकिन उनकी पारी के बावजूद भारत को हार का सामना करना पड़ा था.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले हमेशा रोमांचक रहे हैं. फैंस को मजा तो दोगुना तब होगा जब ये दोनों टीमें 8 मार्च को विश्व कप 2026 के फाइनल में आमने सामने होगी. अगर भारत इस मुकाबले को जीतता है तो वह तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम करेगा. भारत की नजर 26 साल पुराने एक बदले पर भी है जब न्यूजीलैंड ने साल 2000 के नॉकआउट ट्रॉफी अब चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को हराकर ट्रॉफी जीती थी.
साल 2000 की आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी फाइनल भारतीय फैंस के लिए आज भी दर्द भरी याद है. उस मैच में सौरव गांगुली ने शानदार शतक लगाया था, लेकिन उनकी पारी के बावजूद भारत को हार का सामना करना पड़ा था. यह फाइनल केन्या के नैरोबी में खेला गया था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 264 रन बनाए थे. टीम इंडिया की शुरुआत शानदार रही थी और कप्तान सौरव गांगुली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 117 रन की शानदार पारी खेली थी. उनके साथ सचिन तेंदुलकर ने भी उपयोगी योगदान दिया था.

क्रिस केर्न्स ने ठोका था शतक

उस समय 264 रन का स्कोर काफी मजबूत माना जा रहा था और भारतीय गेंदबाजों से उम्मीद थी कि वे मैच भारत की झोली में डाल देंगे. लेकिन न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर क्रिस केर्न्स ने भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए थे. लेकिन इसके बाद क्रिस केर्न्स ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार शतक जड़ दिया. उन्होंने नाबाद 102 रन बनाए और न्यूजीलैंड को चार विकेट से जीत दिला दी.

भारत के पास बदला लेने का मौका

इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने अपना पहला आईसीसी टूर्नामेंट खिताब जीत लिया था, जबकि भारत के हाथ से ट्रॉफी निकल गई. गांगुली की शानदार पारी उस हार में कहीं दबकर रह गई. अब जब भारत और न्यूजीलैंड फिर किसी बड़े टूर्नामेंट के मंच पर आमने-सामने आते हैं तो 2000 के उस फाइनल की याद जरूर ताजा हो जाती है. भारतीय टीम के लिए इस मुकाबले का बदला लेने का शानदार मौका है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST