<
Categories: खेल

India vs Pakistan: टीम इंडिया ने अचानक बदली अपनी Playing XI, 2-2 तूफानी खिलाड़ियों की हुई एंट्री

ASIA CUP 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में एशिया कप की सुपर-4 स्टेज का दूसरा मैच खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में 2-2 बड़े बदलाव किए. वहीं, पाकिस्तान ने भी अपने टीम में 2 चेंज किए.

IND vs PAK ेSuper-4 Match Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में सुपर-4 स्टेज का दूसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है. इस सुपरहिट मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने सुपर-4 स्टेज के इस महामुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग XI में 2-2 बड़े बदलाव किए हैं. वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम ने अपनी टीम में 2 बदलाव किए हैं. तो चलिए आपको बताते हैं कि सुपर-4 के इस महामुकाबले में कैसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI?

कैसी है टीम इंडिया की प्लेइंग XI?

पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले इस मैच के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट ने दो खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया है. ओमान के खिलाफ इस एशिया कप में पहली बार अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को मौका दिया गया था. लेकिन अब पाकिस्तान के खिलाफ सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी में जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की वापसी हो गई है.

पाकिस्तान ने भी किए दो बदलाव

पाकिस्तान की टीम ने अपना आखिरी मैच UAE के खिलाफ खेला था. उस मुकाबले में हसन नवाज़ और खुशदिल शाह को मौका दिया गया था, लेकिन भारत के खिलाफ सुपरहिट मुकाबले के लिए पाकिस्तान की टीम ने भी दो बदलाव किए हैं. पाकिस्तान की टीम ने हसन नवाज़ और खुशदिल शाह की जगह पर फहीम अशरफ और हुसैन तलत को मौका दिया है.

भारत नहीं हारा कोई मैच

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है. टीम इंडिया के अलावा इस टूर्नामेंट में कोई और टीम ऐसी नहीं है जिसने एक भी मैच नना हारा हो. सूर्यकुमार यादव एंड कंपना ने लीग स्टेज में तीन मुकाबले खेले और तीनों के तीनों मैचों में जीत दर्ज़ की. ऐसे में भारतीय टीम का दबदबा इस टूर्नामेंट में बना हुआ है.

टीम इंडिया को पाक को किया पस्त

पाकिस्तान की टीम एशिया कप 2025 में एक ही मैच हारी है, और वो उसे मिली है टीम इंडिया से. ऐसे में पाकिस्तान की टीम अपनी पिछली हार का बदला लेना चाहेगी, लेकिन ये पाकिस्तान के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होगा, क्योंकि पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ी फॉर्म में ही नहीं है. सैम अयूब के बल्ले से रन नहीं निकल रहे. कप्तान सलमान अली आगा ने भी इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है.

भारत की प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: बल्लेबाज़ों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज़ मचाएंगे हल्ला, कैसा रहेगा दुबई की पिच का मिज़ाज?

पाकिस्तान की प्लेइंग XI

साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, फखर जमां, मोहम्मद हारिस, सलमान आगा, हुसैन तलत, शाहीन शाह अफरीदी, फहीम अशरफ, अबरार अहमद, हारिफ रऊफ.

Pradeep Kumar

Recent Posts

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST