<

Team India Schedule: 17 शहर, 22 मैच… BCCI ने जारी किया 1 साल का पूरा शेड्यूल, कब किससे भिड़ेगी टीम इंडिया?

Team India Schedule for 2026-27 Season: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन के शुरुआत से पहले बीसीसीआई ने एक बड़ा ऐलान किया है. भारत में 2026-27 का क्रिकेट सत्र बहुत ही मज़ेदार और रोमांचक होने वाला है. इस सत्र में चार विदेशी टीमें भारत आएंगी. जिनमें वेस्टइंडीज़, श्रीलंका, ज़िम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमें शामिल हैं.

Team India Schedule for 2026-27 Season: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन के शुरुआत से पहले बीसीसीआई ने एक बड़ा ऐलान किया है. भारत में 2026-27 का क्रिकेट सत्र बहुत ही मज़ेदार और रोमांचक होने वाला है. इस सत्र में चार विदेशी टीमें भारत आएंगी. जिनमें वेस्टइंडीज़, श्रीलंका, ज़िम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमें शामिल हैं. कुल मिलाकर 22 मैच खेले जाएंगे और ये 17 अलग-अलग शहरों में होंगे. इसका मतलब है कि हर शहर के बच्चे और फैंस भी अपने ही शहर में मैच देखने जा सकते हैं.

सबसे पहले 27 सितंबर 2026 से वेस्टइंडीज़ की टीम भारत आएगी. पहले तीन दिन के वनडे मैच त्रिवेंद्रम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में होंगे. उसके बाद पांच टी20 मैच होंगे, जो लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बैंगलुरु में खेले जाएंगे. पहले वनडे मैच का आयोजन 27 सितंबर को त्रिवेंद्रम में होगा, दूसरा 30 सितंबर को गुवाहाटी में और तीसरा 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. टी20 मैचों की शुरुआत 6 अक्टूबर से होगी. पहला टी20 मैच लखनऊ में, दूसरा 9 अक्टूबर को रांची में, तीसरा 11 अक्टूबर को इंदौर में, चौथा 14 अक्टूबर को हैदराबाद में और अंतिम पांचवां टी20 मैच 17 अक्टूबर को बैंगलुरु में खेला जाएगा. 

दिसंबर में श्रीलंका से भिड़त

फिर दिसंबर 2026 में श्रीलंका की टीम भारत दौरे पर आएगी. इस दौरे में तीन वनडे मैच खेले जाएंगे. पहला वनडे मैच 13 दिसंबर को दिल्ली में होगा, दूसरा 16 दिसंबर को बैंगलुरु में और तीसरा 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा. इन मैचों में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा. इसके बाद तीन टी20 मैच खेले जाएंगे. पहला टी20 22 दिसंबर को राजकोट में, दूसरा 24 दिसंबर को कटक में और तीसरा 27 दिसंबर को पुणे में होगा.
 
जनवरी में ज़िम्बाब्वे से भिड़ेगा भारत

इसके बाद जनवरी 2027 में ज़िम्बाब्वे की टीम भारत दौरे पर आएगी. इस दौरे में कुल तीन वनडे मैच खेले जाएंगे. पहला मैच 3 जनवरी को कोलकाता में होगा, दूसरा 6 जनवरी को हैदराबाद में और तीसरा 9 जनवरी को मुंबई में खेला जाएगा. इस दौरे में भारतीय दर्शकों को छोटा लेकिन रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा.

बॉर्डर गावस्कर सीरीज की तारीख आई सामने

इसके बाद जनवरी से मार्च 2027 तक ऑस्ट्रेलिया भारत दौरे पर आएगा और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलेगा. इस ट्रॉफी में कुल पांच टेस्ट मैच होंगे. पहला टेस्ट 21–25 जनवरी को नागपुर में, दूसरा 29 जनवरी–2 फरवरी को चेन्नई में, तीसरा 11–15 फरवरी को गुवाहाटी में, चौथा 19–23 फरवरी को रांची में और पाँचवां 27 फरवरी–3 मार्च को अहमदाबाद में खेला जाएगा. ये एक लंबी टेस्ट सीरीज होगी. 

Satyam Sengar

Recent Posts

IPL 2026: ‘हम VIP लोग हैं, टिकट के लिए लाइन में खड़े नहीं होंगे…’ विधायक के बड़े बड़े डिमांड

IPL 2026: आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 28 मार्च को आमने…

Last Updated: March 26, 2026 18:15:28 IST

क्यों अहम है बाब अल-मंडेब स्ट्रेट? ईरान की रणनीति से बढ़ी वैश्विक चिंता, बूंद-बूद तेल को तरसेंगे देश

Bab al-Mandeb Strait: हाल ही में ईरान ने चेतावनी दी है कि वो बाब अल-मंडेब…

Last Updated: March 26, 2026 18:06:41 IST

Ram Navami 2026: आखिर क्यों लिया भगवान विष्णु ने श्रीराम का अवतार? जानिए जन्म की पूरी गाथा

Ram Navami 2026: हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान…

Last Updated: March 26, 2026 18:00:27 IST

Cucumber Makhana Salad: नवरात्रि पर बनाएं ये हेल्दी डिश, लाजवाब स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण

व्रत के दौरान ज्यादा तला-भुना खाना आपकी पाचन क्रिया को धीमा कर सकता है, इसलिए…

Last Updated: March 26, 2026 17:46:05 IST

Funny Jokes: हिंदुस्तान, पाकिस्तान घूम लिया, अब कहां घूमेंगी? दादी से पहले पोते की बात सुन ठहाके लगाएंगे

Joke of the day: सेहतमंद रहने के लिए भागदौड़ के बीच कुछ समय हंसने के…

Last Updated: March 26, 2026 17:39:14 IST

Delhi Weather: 40 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी, क्या दिल्ली में होने वाली है आज बारिश? IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD Delhi Weather Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 26 मार्च 2026 की शाम…

Last Updated: March 26, 2026 17:39:46 IST